खेल

World Billiards Championship: स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रचा इतिहास, 26वीं बार जीता विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब

World Billiards Championship: भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी (Pankaj Advani) ने मंगलवार को इतिहास रच दिया. उन्होंने आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के फाइनल में अपने हमवतन को हरा दिया. पंकड आडवाणी ने सौरव कोठारी को फाइनल में हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके साथ ही उन्होंने 26वीं बार यह खिताब अपने नाम किया. सौरव कोठारी (Saurav Kothari) फाइनल के मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके. वह शुरुआती राउंड में ही 26-180 से पिछड़ गए थे. हालांकि कोठारी ने इस चैंपियनशिप को 1000-416 से जीता था.

पंकड आडवाणी ने इससे पहले सेमी फाइनल मुकाबले में अपने ही हमवतन रूपेश शाह को 900-273 से हराया था. वहीं सौरव ने अपने सेमीफाइनल मुकाबवे में ध्रुव सितवाला को 900-756 से शिकस्त दी थी.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव T20 में 159 रन बनाते ही कोहली को छोड़ देंगे पीछे, बाबर-रिजवान के इस रिकॉर्ड पर नजरें

आडवाणी ने मैच में करीब 250 अंकों की पकड़ बनाई रखी

मैच के शुरुआती पलों में सौरव ने थोड़ी मजबूती दिखाई, लेकिन कुछ मौकों पर उन्होंने छोटी गल्तियां की. इसके साथ ही आडवाणी को वापसी करने मौका मिल गया. आडवाणी ने इसके बाद 150 से अधिक अंक के साथ अपनी पकड़ मजबूत कर ली. जबकि कोठारी मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे. इसके बाद आडवाणी ने मैच में करीब 250 अंकों की पकड़ बनाई रखी और मुकाबले को आसानी से जीत लिया. इस तरह आडवाणी एक बार और विश्व टीम बिलियर्ड्स चैंपियनशिप भी जीतने में सफल रहे.

2005 में जीत पहली बार खिताब

पंकज आडवाणी ने अपना पहला विश्व खिताब 2005 में जीता था. उन्होंने लॉन्ग फॉर्मेट में 9 बार खिताब जीता है, वहीं पॉइंट फॉर्मेट में वह आठ बार चैंपियन रहे हैं. इसके अलावा वह एक बार विश्व टीम बिलियर्ड्स चैंपियनशिप भी जीतने में सफल रहे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

6 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

17 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

21 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

53 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago