Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

WPL 2023: युवा लड़कियों को प्रेरित करेगा विमेंस प्रीमियर लीग- बोलीं नीता अंबानी

WPL 2023: नीता अंबानी ने यह भी कहा कि, “मुझे आशा है कि यह पूरे देश की युवा लड़कियों को खेल में शामिल होने, अपने सपनों को पूरा करने और अपने दिल की सुनने के लिए प्रेरित करेगा.”

Neeta Ambani

नीता अंबानी

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच शनिवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी इस मैच के दौरान अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं.

टूर्नामेंट का पहला ही मैच काफी रोमांचक रहा. मैच के दौरान अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने स्टेडियम में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे. नीता अंबानी ने हर गेंद पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती दिखीं. उनकी मंशा है कि भारत में अधिक से अधिक महिला खिलाड़ी इन खेलों को खेले.

उद्घाटन दिवस रहा यादगार- नीता अंबानी

मैच की समाप्ति के बाद हर बार की तरह नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की. नीता अंबानी का कहना था कि महिला प्रीमियर लीग WPL का उद्घाटन दिवस कभी भी नहीं भुलाया जा सकेगा.उन्होंने कहा कि “यह एक सम्मानित दिन है और खेल में महिलाओं के लिए एक सम्मानित पल है. ऐसे में WPL का हिस्सा बनना बहुत रोमांचकारी है.” नीता अंबानी ने इस बात की भी आशा व्यक्त की कि WPL अधिक से अधिक महिलाओं को खेलों में अपना करियर बनाने में मदद करेगा. इसके साथ ही उन्होंने माहौल की प्रशंसा भी की. नीता अंबानी ने यह भी कहा कि, “मुझे आशा है कि यह पूरे देश की युवा लड़कियों को खेल में शामिल होने, अपने सपनों को पूरा करने और अपने दिल की सुनने के लिए प्रेरित करेगा.”

अनुभवी के साथ युवा खिलाड़ी भी आगे बढ़ें

मुंबई इंडियंस के पास सितारों से लैस टीम है और उनका पहला मैच दोनों के रूप में एकदम सही था. अनुभवी के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ना चाहिए. नीता अंबानी ने आगे बोलते हुए कहा कि “मुंबई इंडियंस एक खास तरह का क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं, निडर और रोमांचक. हमारी लड़कियों ने आज बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने जिस तरह से आज खेला है, मुझे उस पर बहुत गर्व है. यह एक बेहतरीन प्रदर्शन था. हमारे कप्तान हरमन के लिए एक विशेष जिक्र, उन्होंने क्या शानदार पारी खेली. अमेलिया केर भी शानदार थी, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की.

नीता अंबानी ने उन सभी फैंस के प्रति भी आभार व्यक्त किया जो इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में आए थे. टीम की फैन आर्मी और एमआई पल्टन के लिए एक खास संदेश में उन्होंने कहा कि, “स्टेडियम में इतने सारे लोगों, महिला और पुरुष दोनों को बड़ी संख्या में को देखकर बहुत अच्छा लगा, जो महिला टीम का समर्थन करने के लिए बाहर आए. मैं इस उद्घाटन टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं देती हूं.”

इसे भी पढ़ें: WPL 2023: “कप्तानी का दारोमदार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है”, मैच के बाद बोलीं कप्तान हरमनप्रीत कौर

गुजरात जायंट्स की टीम ने जीता था टॉस

महिला प्रीमियर लीग के इस पहले मैच में गुजरात जायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई इंडिंयस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. मुंबई इंडिंयस ने मैच के लिए निर्धारित 20 ओवर में 207 रन बना डाले. मैच में हरमनप्रीत कौर ने 65 हेली मैथ्यूज ने 47 और अमीलिया कर ने 45 रन बनाए. वहीं गुजरात जायंट्स की पूरी टीम मात्र 64 रन पर ही ऑलआउट हो गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital