Bharat Express DD Free Dish

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह सीमा की स्थिति और हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए गृह मंत्री के आवास पर हाई लेवल मीटिंग चल रही है, जिसमें NSA अजीत डोभाल, DG, BSF दलजीत चौधरी , CISF के महानिदेशकों के साथ ही गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि सर्वदलीय बैठक 8 मई को सुबह 11 बजे संसद परिसर के संसद पुस्तकालय भवन में समिति कक्ष: जी-074 में होगी.

अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी और सेना को बधाई दी. राज्यों को राहत बलों को तैयार रखने, देश-विरोधी प्रचार रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Operation Sindoor की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई पर चर्चा होगी.

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की. बैठक में पुलिस, अभियोजन और फोरेंसिक प्रणाली की प्रगति पर चर्चा हुई.

गृह मंत्रालय ने 7 मई को देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में नागरिक सुरक्षा और तैयारी को मजबूत किया जा सके.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं.

नई दिल्ली में 1008 संस्कृत संभाषण शिविरों के समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने संस्कृत के उत्थान के लिए मोदी सरकार की पहल और योजनाओं की जानकारी दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री रामानुजाचार्य जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके समानता व भक्ति के संदेश को याद किया. उन्होंने संत के विचारों को भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदि शंकराचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय संस्कृति की एकता में उनके योगदान को सराहा.