Bharat Express DD Free Dish

Amit Shah

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने शनिवार को हुब्बल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के अभियान को लेकर चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का 7 अक्टूबर को वाराणसी में भव्य समापन होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वडनगर पहुंचे. उन्होंने हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और वडनगर से वाराणसी तक जाने वाली विशेष बाइक यात्रा को रवाना किया. शाह ने पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए उनके जीवन को ‘भारत प्रथम’ की भावना से जोड़ा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर अहमदाबाद का कांकरिया लेकफ्रंट करीब 1.25 लाख दीयों से रोशन हुआ. अमित शाह और भूपेंद्र पटेल ने ‘एक दीपक आशीर्वाद नो’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें त्याग, परिश्रम और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए शुभकामनाएं दीं.

Shahzad Bhatti India Enemy Number 46: केंद्र सरकार ने 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' (SBN) को UAPA के तहत 46वां आतंकी संगठन घोषित किया. अमित शाह ने दी सख्त चेतावनी- आंतरिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा.

केंद्र सरकार ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को यूएपीए (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि देश की आंतरिक सुरक्षा को बिगाड़ने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति जारी रहेगी.

Amit Shah Birthday Wishes: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में धामी उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवत्सरी के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भगवान महावीर के करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए 'मिच्छामी दुक्कड़म' कहा.

राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान अभियंता सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी और देश के इंजीनियरों को शुभकामनाएं दीं.