Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM Yogi

सीएम योगी ने रैली में कहा, सपा कार्यकाल में सिर्फ सैफई परिवार और बड़े-बड़े माफिया के परिवारों का ही विकास हुआ. पहले प्रदेश की पहचान कर्फ्यू और दंगों से होती थी, आज यूपी में 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, उत्तर प्रदेश में सब चंगा' से होती है. यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब देश पर विदेशी सत्ता का शिकंजा था, तब भगवान बिरसा मुंडा ने अपने समुदाय के अधिकारों की रक्षा और स्वाधीनता के लिए संघर्ष किया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को झारखंड में तीसरे दिन चुनावी रण में पहुंचे. उन्होंने 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती और झारखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी.

यूपी सरकार के प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि कृषि भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण से पहले संबंधित विकास प्राधिकरण से एनओसी लेना अनिवार्य है. बिना अनुमति के निर्माण कार्य को तत्काल रोकने के आदेश भी दिए गए हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कुछ लोग भगवा वस्त्र पहनते है, लेकिन राजनेता बन गए और समाज में नफरत फैला रहे हैं.

चीफ मेडिकल ऑफिसर ने इस घटना के संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “यह लोग मिट्टी लाने के लिए गए थे. कोई फंक्शन होता है, उसमें हिस्सा लेने के लिए यह लोग मिट्टी लेने गए थे. तभी दीवार गिरने से यह लोग हादसे का शिकार हो गए.“

भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप मढ़ते हुए खड़गे ने कहा कि ये हमें हिन्दू-मुसलमान में बांटने का काम कर रहे हैं. 'बंटोगे तो कटोगे' बोलने वाले खुद ही लोगों को बांट और काट रहे हैं.

सीएम ने कहा कि खटाखट के नाम पर सपा व कांग्रेस के झूठे इंडी गठबंधन से किसी को एक लाख रुपये नहीं मिला. कांग्रेस व सपा वालों से पूछना चााहिए कि यह पैसा कहां गया.

सीएम योगी ने कहा कि आकांक्षा हाट 2024 महिलाओं को आर्थिक अवसर प्रदान करने का माध्यम बनेगा. यह जम्मू-कश्मीर के साथ सांस्कृतिक और आर्थिक आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुभारंभ पर सौगात दी. उन्‍होंने हर शनिवार को हेरिटेज मार्ग पर महिलाओं को फ्री सुविधा मुहैया कराने का ऐलान किया है.