Encounter In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
Encounter In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच शुक्रवार शाम से मुठभेड़ जारी है. इसमें 3 जवान शहीद हो गए हैं.
Tejas: जम्मू-कश्मीर भेजा गया तेजस, घाटी में उड़ान भर रहे भारतीय वायुसेना के पायलट, चीन-पाक बॉर्डर पर अलर्ट
IAF Tejas Jets: देश में हल्के लड़ाकू विमान तेजस MK-1 को भारतीय वायु सेना (IAF) ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा एयरबेस पर तैनात किया है. वायु सेना का कहना है कि उसके पायलट्स घाटी में उड़ान की प्रैक्टिस कर रहे हैं. बता दें कि भारतीय वायुसेना ने 123 तेजस मांगे थे, जिसमें से 31 मिल चुके हैं. ये सभी तेजस मार्क -1 हैं.
अल-बद्र संगठन से जुड़े आतंकी को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोला-बारूद और हथियार बरामद
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस ने अल-बद्र से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. आतंकी की पहचान अरफत यूसुफ के रूप में हुई है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परफ्यूम बोतल बमों के साथ पकड़ा गया लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी यासिर
एक जुलाई से बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा शुरू हो गई है. इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी यासिर को परफ्यूम बोतल बमों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को किया रवाना
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को यहां भगवती नगर शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी को किया ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद, एक जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों की एक आतंकी के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें आतंकी को जवानों ने मार गिराया. वहीं इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया.
Jammu-Kashmir: आतंकियों के नापाक मंसूबों पर सेना ने फेरा पानी, पुंछ सेक्टर से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. सेना ने भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है. इससे पहले मई में सेना के जवानों ने घुसपैठियों के मंसूबों पर पानी फेरा था. सेना की सरला बटालियन ने गुरुवार को पुंछ सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया, इस दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है.
Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में पहला डिजिटल क्लास लॉन्च, ‘आश्रय’ ने छात्रों को दिए टैबलेट
Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में पहला डिजिटल क्लास लॉन्च कर दिया गया है. गैर लाभकारी संगठन आश्रय ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को टैबलेट दिया है. अब छात्रों को भारी-भरकम बैग स्कूल ले जाने की आवश्यकता नहीं है.
Ashley Kaur: ‘भांगड़ा रानी’ के नाम से मशहूर हैं एशले कौर, पति के साथ मिलकर चलाती हैं जिम सेंटर
Ashley Kaur: 'भांगड़ा रानी' के रूप में मशहूर एशले कौर जम्मू की रहने वाली हैं. एशले कौर को बचपन से ही फिटनेस का बड़ा शौक था. पटियाला यूनिवर्सिटी से पढ़ी कौर के पास फाइनेंस में एमबीए की डिग्री है.
Jammu Kashmir: कामकाजी महिलाओं के लिए श्रीनगर में बन रहा है छात्रावास, मिलेंगी स्पेशल सुविधाएं
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर समाज कल्यान विभाग, कामकाजी महिलाओं के सहूलियत के लिए महिला छात्रावास बना रहा है. यह विमेंस हॉस्टल श्रीनगर के ईदगाह इलाके में होगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घाटी में रह रहीं कामकाजी महिलाओं को देशभर के अन्य राज्यों की तरह सुरक्षा और आराम देना समाज कल्यान विभाग के मुख्य उद्देश्य में शामिल हैं.







