दो साल के अंदर POK में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा और कथा भी सुनाएंगे: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने मीडिया बातचीत में बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि दो साल में पीओके भारत में होगा और वहां श्री राम मंदिर बनेगा. साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल, ऑपरेशन सिंदूर, राहुल गांधी, लालू यादव, केजरीवाल और बिहार चुनाव पर भी खुलकर बात की.
पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ितों को समर्थन और भरोसा दिलाया, स्कूली बच्चों से बातचीत की और शांति का संदेश दिया.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शशि थरूर और आनंद शर्मा की ‘राष्ट्र-निष्ठा’ को सराहा, कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी को धिक्कारा
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "राहुल गांधी देश के खिलाफ बोलते हैं, जिससे शशि थरूर, आनंद शर्मा जैसे नेता नाराज़ हैं. वे देशभक्त हैं और पीएम मोदी देशभक्तों का सम्मान करते हैं."
खड़गे के बयान पर भड़की भाजपा, सुंधाशु त्रिवेदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर को ‘मामूली घटना’ बताना सेना का अपमान है
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बयानों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इन बयानों को सेना और राष्ट्र का अपमान बताते हुए इंडी गठबंधन पर पाकिस्तान समर्थक मानसिकता का आरोप लगाया.
“ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर उठाए जा रहे कांग्रेस नेताओं के सवालों पर UP डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का करारा जवाब
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने गांधी परिवार के दिलो-दिमाग पर जो गहरा आघात किया है, उसकी झल्लाहट कांग्रेस के हर बयान में झलक रही है.
“राहुल गांधी नए युग के मीर जाफर…”, पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ आधी फोटो शेयर कर भाजपा ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना
अमित मालवीय ने इस पोस्ट में लिखा है, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं.
Operation Sindoor: “पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं नेता प्रतिपक्ष”, ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल पूछने पर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा, लगाए ये आरोप
सीआर केसवन ने कहा, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश और सरकार पर संदेह करते रहे हैं और भारतीय सशस्त्र बलों पर भी अविश्वास करते रहे हैं.
पूरे हिंदुस्तान में 20 से 30 मई के बीच ‘जय हिंद सभा’ आयोजित करेगी कांग्रेस पार्टी, वेणुगोपाल ने बताई अहमियत
कांग्रेस ने सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि हाल के वर्षों में सुरक्षा में गंभीर चूक हुई हैं और सरकार ने अमेरिका की हमारे मामलों में बढ़ती भागीदारी पर चुप्पी साध रखी है, जो चिंता का विषय है.
दरभंगा में छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले प्रशासन ने रोका…राहुल गांधी बिफरे, कहा- बिहार में ‘डबल इंजन धोखेबाज सरकार’ है
बिहार में राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि जैसे ही भारत और बिहार में हमारी सरकार बनेगी और वह सब कुछ लागू करेगी जिसके आप हकदार हैं. बिहार में "डबल इंजन धोखेबाज सरकार" मुझे अंबेडकर छात्रावास में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है.
Bihar: राहुल गांधी आज दरभंगा में करेंगे ‘शिक्षा न्याय संवाद’ की शुरुआत, कांग्रेस बोली- अब कर्ज़ नहीं, काबिलियत पर मिलेगा हक़
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस आज (15 मई) से प्रदेश में शिक्षा न्याय संवाद की शुरुआत करेगी.







