Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh news

Madhumita Shukla Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में 23 साल से जेल में बंद दोषी रोहित चतुर्वेदी की रिहाई का आदेश देते हुए कहा कि न्याय का उद्देश्य प्रतिशोध नहीं बल्कि सुधार होना चाहिए.

Supreme Court Work from Home: ईंधन बचाने और कामकाज को आधुनिक बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नया सर्कुलर जारी किया है. इसके तहत जजों के लिए कार-पूलिंग और 50% स्टाफ के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया गया है, जबकि कुछ दिनों की सुनवाई पूरी तरह ऑनलाइन होगी.

AMU Fake Doctor: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के जेएन मेडिकल कॉलेज में एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी गले में आला डालकर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजता था. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

पीएम मोदी की अपील के बाद ईंधन बचाने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला आया है. मंत्रियों के काफिले से 50% गाड़ियां कम होंगी और बड़े संस्थानों में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू होगा.

राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मुजफ्फरनगर में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस को 'धोखाधड़ी की चैम्पियन' बताया, 2027 में यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया और वैश्विक युद्ध के संकट पर जनता से संयम की अपील की.

Gurugram Child Abuse Case: गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को 'असंवेदनशील' बताते हुए SIT जांच पूरी होने पर उसे कार्यमुक्त कर दिया है. अब पॉक्सो कोर्ट की सीनियर महिला जज इस संवेदनशील मामले की आगे की सुनवाई करेंगी.

Urea Black Marketing Case: बुलंदशहर में कृषि विभाग ने पीसीएफ (PCF) गोदाम से हो रही यूरिया की बड़ी कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है. अनूपशहर गंगा पुल पर 1575 बोरे खाद लदे तीन ट्रक पकड़े गए, जिन्हें ऊंचे दामों पर रामपुर और सम्भल भेजा जा रहा था. मामले में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत सामने आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

IT Act Case Prayagraj: प्रयागराज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'कॉल मी सुमित' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने एक वकील और महिला की AI जनरेटेड अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी. वकील की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है.

Encroachment Removal Campaign: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ननवा का राजपुर गांव में करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई हुई जिसमें करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई.

Azamgarh salary scam: आजमगढ़ में 10 अवैध नियुक्त सहायक अध्यापकों को शासन की रोक के बावजूद 51.46 लाख रुपये का वेतन भुगतान करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जांच के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी और पटल सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.