Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh news

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय बच्ची पर उसकी सगी चाची ने केमिकल डालकर गंभीर चोट पहुंचाई. स्कूल में बच्ची ने शिक्षिका को आप बीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित एकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल भारत की अखंडता और एकता के प्रतीक हैं।

उत्तर प्रदेश में सर्दी के दूसरे हफ्ते के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिमी यूपी के जिलों मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में AQI खतरनाक स्तर यानी 300 से पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो हफ्तों तक बारिश की संभावना नहीं है, जिससे हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व फैल नहीं पा रहे। लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में भी AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होने जा रही है। पहले चरण में एनडीए ने महागठबंधन के खिलाफ बढ़त बनाई थी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए इसे ‘जंगलराज रिटर्न्स 2.0’ बताया। एनडीए ने सुशासन का दावा किया, जबकि महागठबंधन भी अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह चुनाव केवल सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि सुशासन और विकास की दिशा तय करेगा। जनता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल तब मच गई जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लंबे अरसे बाद आमने-सामने मिले। लखनऊ में हुई यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि सपा परिवार में दोबारा एकजुटता का संकेत मानी जा रही है। आज़म खान ने धर्म के नाम पर डर फैलाने की राजनीति की आलोचना की और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वे “मजबूत हिस्सेदार” बनेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मेल-मिलाप सपा के लिए आने वाले चुनावों में बड़ा असर डाल सकता है।

Lucknow Dangal: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित दंगल में गोरखपुर (Gorakhpur News) के सत्यबीर यादव (Wrestler Satyabir Yadav) 'उत्तर प्रदेश केशरी' (Uttar Pradesh Kesari) का खिताब अपने नाम कर लिया है. उन्होंने जौनपुर के अजित सिंह को दी मात है.

True Love Story: उत्तर प्रदेश से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्रेम और नियति के रिश्ते पर एक मार्मिक सवाल खड़ा कर दिया है. जहां पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद पति की मौत हो गई.

सरोजिनी नगर के​ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘तारा शक्ति केन्द्र’ स्थापित कराया. उन्होंने स्मार्ट क्लास लोकार्पित की. तराई में हरित-शिक्षा-महिला क्रांति का संकल्प लिया. उन्होंने कहा— “जंगल साँस ले, हमारी बेटियां पढ़ें, ये संकल्प हम लेते हैं.”

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कानपुर रोड स्थित सीएमएस जय जगत ग्राउंड पर इस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता की शुरुआत हुई.

लखनऊ में राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि संघ परिवार के स्वयंसवेकों ने कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र सेवा के लक्ष्य के लिए कार्य किया है. ये ऐसा संगठन है जो आने वाले सौ साल बाद की आवश्कताओं को सोंचकर आगे बढता है.