Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

West Bengal

West Bengal Election: हल्दिया रैली में पीएम मोदी ने बंगाल के लिए 6 गारंटियों का एलान किया, जिसमें हर रेप केस की फाइल खोलने और सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने का वादा है.

आज का दिन भारत की राजनीति में एक मील का पत्थर साबित होने वाला बन गया. सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील डॉ. मेनका गुरुस्वामी ने राज्यसभा में शपथ लेकर भारत की पहली खुलकर LGBTQ+ समुदाय से जुड़ी संसद सदस्य बनकर इतिहास रचा है.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में राज्य सरकार और पुलिस की नाकामी पर कड़ा रुख अपनाया है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यदि स्टेट मशीनरी असफल होती है तो कोर्ट कार्रवाई करेगी.

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने बताया कि कोलकाता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा डैशबोर्ड में डेटा अभी तक पूरी तरह अपडेट नहीं हुआ है.

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार राज्य में भाजपा को बड़ी जीत मिलने की संभावना है.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने 2026 के विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में पूरी ताकत के साथ चुनावी अभियान शुरू किया है. संगठन जमीनी स्तर पर गांव और शहर में जाकर लोगों को मतदान और लोकतंत्र के महत्व के प्रति जागरूक कर रहा है.

पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में शामिल होकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का आभार जताया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन पर 35 पन्नों का श्वेत पत्र जारी किया.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य को छोड़कर अन्य जगहों पर यह प्रक्रिया अपेक्षाकृत सुचारू रही है.

पश्चिम बंगाल में लंबे इंतजार के बाद चुनाव आयोग ने पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है. करीब 60 लाख संदिग्ध वोटरों पर चल रही जांच के बीच यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है.