Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Aaj ka Mausam

भारत का मौसम इस समय दो हिस्सों में बंटा हुआ है. जहां दिल्ली-एनसीआर, यूपी और हरियाणा समेत उत्तर भारत में आज (8 जून) से भीषण लू का नया दौर शुरू हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण और पूर्वोत्तर के 12 राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है.

देशभर में मौसम के दो अलग रूप दिख रहे हैं. जहां एक तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे मानसून के चलते यूपी, बिहार और झारखंड समेत 17 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कल (8 जून) से भीषण लू की वापसी होने वाली है.

देश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है. केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती प्रणालियां सक्रिय हो गई हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और झारखंड सहित 19 राज्यों में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. झारखंड के 16 जिलों में सक्रिय मानसून के चलते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे रांची और देवघर समेत कई इलाकों में तापमान गिर गया है.

मौसम विभाग ने अगले 50 घंटों के लिए देश के 15 राज्यों में भारी आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का महा-अलर्ट जारी किया है. राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में 70 से 90 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है.

1 जून को देश भर में मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल रहा है. जहां दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थमने के बाद आज उमस परेशान करेगी, वहीं मध्य प्रदेश और झारखंड के कई इलाकों में प्री-मानसून की दस्तक के साथ आंधी-बारिश के आसार हैं.

31 मई को उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब और हरियाणा में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है, जिससे हीटवेव से राहत मिलेगी.

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और तेज धूल भरी आंधी के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को तेज हवाओं, बारिश और बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है...

देशभर में भीषण गर्मी के दौर के बाद अब मौसम बड़ा यू-टर्न लेने जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत 19 राज्यों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

देशभर में नौतपा के बीच मौसम का अनोखा मिजाज देखने को मिल रहा है, जहां दिन में भीषण लू और शाम को आंधी-बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 15 से अधिक राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है.