Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Aaj ka Mausam

देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दिल्ली-NCR में आज 60 किमी की रफ्तार से आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट है, जबकि राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48 डिग्री पहुंच गया है. दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

देश के मौसम में भारी उतार-चढ़ाव जारी है. एक तरफ राजस्थान और यूपी में लू का कहर है, तो दूसरी तरफ बिहार और झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट. इस बीच मानसून की आहट ने दस्तक दे दी है, जो 16 मई तक अंडमान सागर पहुंच सकता है.

दिल्ली-NCR में आज शाम 50KM की रफ्तार से आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है, वहीं यूपी-बिहार में बिजली गिरने (वज्रपात) का खतरा मंडरा रहा है. उत्तराखंड में बर्फबारी और भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रियों के लिए चेतावनी जारी की गई है.

देश में मौसम का 'डबल गेम' जारी है. बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि राजस्थान और गुजरात भीषण लू (Heatwave) की चपेट में हैं. यूपी और हरियाणा में अगले 48 घंटों में बारिश के आसार हैं.

6 मई को देश के 14 राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है. यूपी के लखनऊ और आगरा में मई महीने के ठंडक के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद हवा साफ हुई है, वहीं मध्य प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

मई की शुरुआत में ही देश के बड़े हिस्से में मौसम ने पलटी मारी है. आज 3 मई को दिल्ली-NCR के लिए बारिश और आंधी का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना है.

आज 2 मई को दिल्ली-एनसीआर में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं, लेकिन रविवार (3 मई) से 5 मई तक झमाझम बारिश का दौर फिर शुरू होगा. मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा.

30 अप्रैल को उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है, वहीं यूपी और बिहार के कई जिलों में ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और हवाओं ने 42°C की भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है. IMD ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है...

उत्तर भारत में आज लू का प्रचंड प्रकोप है, जहां दिल्ली में सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई और यूपी के बांदा में पारा 46 डिग्री पार कर गया. हालांकि, 28 अप्रैल से दिल्ली, यूपी, बिहार और एमपी में आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आने की उम्मीद है.