Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ahmedabad Plane Crash News

अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना के बाद ब्रिटेन, यूक्रेन कनाडा और रूस समेत कई देशों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेन में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई है. अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक के हवाले से बताया गया कि विमान में सवार किसी भी यात्री को बचाया नहीं जा सका है.

सावजी भाई टिंबाडिया ने बताया कि लंदन में उनका बेटा रहता है और क्रैश हुई इस प्लेन में उनका भी टिकट था मगर उन्होंने गुरुवार को छोड़कर सोमवार की टिकट ली है.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंजन की विफलता से लेकर उड़ान नियंत्रण में खराबी तक के कारणों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अधिकारियों ने आधिकारिक निष्कर्ष सामने आने तक संयम बरतने का आग्रह किया है.

प्लेन हादसा मेघानी नगर इलाके में हुआ है. प्लेन के टेक ऑफ होने के बाद कंट्रोल से बाहर चला गया और 5 मिनट के अंदर ही प्लेन बयरामजी जीजीभॉय मेडिकल कॉलेज (BJ Medicsl College) के हॉस्टल पर गिर गया.

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाला विमान (B787 Dreamliner Aircraft, AI 171) एक रिहायशी इलाके (मेघानी नगर) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक अत्याधुनिक, लंबी दूरी का, चौड़े आकार वाला विमान है. इसे दक्षता, आराम और पर्यावरण प्रदर्शन के लिए डिज़ाइन किया गया है. 2011 में इसे पेश किया गया.