Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Air Pollution: Pakistan का ये शहर बना ‘गैस चैंबर’, लोगों का सांस लेना मुश्किल, दिल्ली से ​कई गुना प्रदूषित हवा

पाकिस्तान में कई इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी, दम घुटने जैसी दिक्कतें हो रही हैं. सड़कों पर धुंध के कारण हादसे हो रहे हैं. अधिकारियों को बचाव के रास्ते नहीं सूझ रहे.

पाकिस्तान में वायु प्रदूषण की एक तस्वीर.

पाकिस्तान में वायु प्रदूषण की एक तस्वीर.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

World’s Most Polluted City: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषिण हवा के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. इन दिनों भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई इलाके ऐसे हैं, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) निम्न स्तर पर जा रहा है. पाकिस्तान का मुल्तान शहर अब दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है.

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, मुल्तान का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 1900 के पार पहुंच चुका है. इससे पहले 8 नवंबर को तो ये आंकड़ा 2000 छू गया था. ये आंकड़ा जितना कम होता, वहां वायु की गुणवत्ता इतनी ही ज्यादा अच्छी होती.

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने खबर छापी है कि अत्यधिक स्मॉग के चलते मुल्तान में सड़कें जाम हो रही हैं. कई जगहों पर सड़कों को बंद भी करना पड़ा. वहां धुंध के कारण ही जीटी रोड पर एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें कम से कम 9 लोग घायल हो गए. कम विजिबिलिटी के चलते वहां एक वैन ट्रक से भी टकराई है.

प्रदूषण लेवल के कम करने के तरीके ढूंढ रहे अधिकारी

बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी, दम घुटने जैसी दिक्कतें हो रही हैं. अगर यही हाल रहा तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाएगा. ऐसे में वहां के अधिकारी प्रदूषण लेवल के कम करने के तरीके ढूंढ रहे हैं. पाकिस्तान के कुछ लोग तो प्रदूषण के लिए भारत पर दोष मढ़ रहे हैं, उनका कहना है कि ​भारत में दिवाली के मौके पर हुई जोरदार आतिशबाजी के कारण सीमावर्ती इलाकों की हवा दूषित हुई है और इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है.

Pakistan Multan AQI

लाहौर में भी दिल्ली से ज्यादा बुरे हाल

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत घनी आबादी वाला है, जहां लाहौर एक करोड़ 30 लाख की आबादी वाला शहर है. बताया जा रहा है कि वहां AQI 760 तक पहुंच चुका है, जो कि भारत की राजधानी दिल्ली से ज्यादा है. और, मुल्तान से दिल्ली की तुलना करें तो मुल्तान की हवा दिल्ली से कई गुना ज्यादा प्रदूषित हो चुकी है.


प्रदूषण का स्तर (AQI का पैमाना)

  • 0-50: अच्छा
  • 51-100: संतोषजनक
  • 101-200: मध्यम
  • 201-300: खराब
  • 301-400: बहुत खराब
  • 401-500: गंभीर

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital