Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav Birthday: आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है. इस मौके पर सीएम योगी समेत अन्य दिग्गज उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस पर सपा प्रमुख ने क्या जवाब दिया चलिए जानते हैं.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि कई कथावाचक 50 लाख रुपये लेते हैं. धीरेंद्र शास्त्री को कथा करन के लिए घर बुलाने की हैसियत क्या हर किसी की है? वो बाबा अंडर टेबल पैसे भी लेगा. आप पता करवा लीजिये. धीरेंद्र शास्त्री पैसे नहीं लेते क्या.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव आज जिस व्यापारी वर्ग की बात कर रहे हैं, वही वर्ग 2012 से 2017 के बीच सपा शासन में सबसे ज्यादा भयभीत और असुरक्षित था.

UP News: मेरठ पहुंचे यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जातीय राजनीति करने का आरोप लगाया.

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर आए दिन अखिलेश यादव पर हमलावर रहते हैं, ऐसे में एक बार फिर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है, दरअसल राजभर ने समाजवादी पार्टी क मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मुस्लिमों को सपा का गुलाम बताया और आरोप लगाया कि सपा की मुस्लिम वोटरों को इस्तेमाल करती है. मुसलमान वोटर समाजवादी पार्टी के ग़ुलाम हैं.

इटावा में कथावाचक पर हुए हमले के बाद सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर बीजेपी और योगी सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप को ये खबर पता चले तो बीजेपी को डांट पड़ जाएगी

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के दान्दरपुर गांव में कथावाचक और उनके सहयोगियों के साथ कथित तौर पर जातिगत आधार पर अमानवीय व्यवहार किया गया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन को 3 दिन में कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, अन्यथा बड़े आंदोलन का ऐलान करने की बात कही है.

राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर मतदान करना सपा के कुछ विधायकों को भारी पड़ गया. पार्टी नेतृत्व ने सख्त कदम उठाते हुए तीन वरिष्ठ विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. यह कार्रवाई सिर्फ क्रॉस वोटिंग के कारण नहीं, बल्कि पार्टी की मूल विचारधारा और गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भी की गई है.

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. स्थानीय जनता के विरोध के बीच अब यह मुद्दा सियासी रंग भी ले चुका है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में तबादलों को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है. खासकर स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में हुए व्यापक तबादलों के चलते मामला गरमाता जा रहा है.