Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ambedkar Jayanti

14 अक्टूबर 1956 को नागपुर की दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाकर जातिगत भेदभाव के खिलाफ एक ऐतिहासिक संदेश दिया. जानिए इस ऐतिहासिक घटना के पीछे की वजह, नागपुर को चुनने का कारण और आज भी लाखों लोगों के लिए इसकी अहमियत.

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हैदराबाद स्थित NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में आयोजित “डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल लेक्चर 2026” में पूर्व सीजेआई बी. आर. गवई ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका पर जोर दिया.

Ambedkar Jayanti 2026: राजनीतिक और शैक्षणिक ऊंचाइयों को छूने के बाद, अंतिम भाग बाबा साहेब अंबेडकर के आध्यात्मिक और संवैधानिक योगदान पर केंद्रित है. यह कहानी है उस 'मसीहा' की जिसने छुआछूत के विरुद्ध महाड़ सत्याग्रह किया और अंततः नागपुर में बौद्ध धर्म अपनाकर लाखों लोगों को नई पहचान दी. जानें क्यों भीमराव 'बाबासाहेब' बने और कैसे उनका विजन आज भी आधुनिक भारत की दिशा तय कर रहा है.

Ambedkar Jayanti 2026: सकपाल से आंबेडकर बनने के बाद, यह भाग भीमराव के उस कठिन शैक्षणिक सफर पर है जहां उन्होंने विदेशों में ज्ञान अर्जित किया. बड़ौदा रियासत की नौकरी से लेकर देश के पहले कानून मंत्री बनने तक का यह सफर उनके संघर्ष और राजनीतिक उदय की कहानी है. पढ़ें कैसे एक दलित छात्र अपनी विद्वता के दम पर सत्ता के शिखर तक पहुंचा और सामाजिक न्याय के लिए 'स्वतंत्र लेबर पार्टी' जैसी नींव रखी.

Ambedkar Jayanti 2026: आज देश भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहा है. बड़े आयोजन किए जा रहे हैं. लेकिन, सवाल ये क्या वाकई आंबेडकर को कोई संविधान के इतर भी जानता है या उन्हें केवल सियासी तौर पर उपयोग कर लिया जा रहा है.आइये 3 पार्ट में जानें सकपाल से आंबडवेकर और आंबेडकर बनने फिर उसके बाद बाबा साहेब बनने की कहानी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के मंत्र के साथ पीएम ने बाबासाहेब के आदर्शों को विकसित भारत और सामाजिक न्याय के लिए अनिवार्य बताया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भावुक श्रद्धांजलि दी. संविधान निर्माता के रूप में अंबेडकर का योगदान को याद करपते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय का संदेश दिया है.