Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Amit Shah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर अहमदाबाद का कांकरिया लेकफ्रंट करीब 1.25 लाख दीयों से रोशन हुआ. अमित शाह और भूपेंद्र पटेल ने ‘एक दीपक आशीर्वाद नो’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें त्याग, परिश्रम और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए शुभकामनाएं दीं.

Shahzad Bhatti India Enemy Number 46: केंद्र सरकार ने 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' (SBN) को UAPA के तहत 46वां आतंकी संगठन घोषित किया. अमित शाह ने दी सख्त चेतावनी- आंतरिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा.

केंद्र सरकार ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को यूएपीए (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि देश की आंतरिक सुरक्षा को बिगाड़ने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति जारी रहेगी.

Amit Shah Birthday Wishes: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में धामी उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवत्सरी के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भगवान महावीर के करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए 'मिच्छामी दुक्कड़म' कहा.

राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान अभियंता सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी और देश के इंजीनियरों को शुभकामनाएं दीं.

राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में BJP ने 4,171 वार्ड जीतकर कांग्रेस के 3,597 वार्डों के मुकाबले बड़ी बढ़त बनाई.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को राजभाषा के प्रयोग एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार के प्रतिष्ठित राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार) से लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया है.

हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हिंदी केवल सरकारी कामकाज तक सीमित नहीं, बल्कि तकनीक, शोध और डिजिटल युग में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है.