प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को करेंगे अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित स्टेशनों का उद्घाटन, मध्य रेल के 12 स्टेशन तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को 'अमृत भारत योजना' के तहत पुनर्विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिसमें मध्य रेल के 12 स्टेशन भी शामिल हैं जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं.





