उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर आज INDIA गठबंधन नेताओं की हुई अहम बैठक,कल दोपहर बाद नाम की घोषणा संभव
इंडिया गठबंधन मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान करेगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर दोपहर 12:30 बजे विपक्षी दलों की बैठक होगी. चर्चा में मैलस्वामी अन्नादुरई और तिरुचि शिवा के नाम शामिल हैं.





