Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ashwini Vaishnaw

Ashwini Vaishnaw Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. रेलवे आधुनिकीकरण और डिजिटल इंडिया में उनके योगदान की सराहना की.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने रेलवे आधुनिकीकरण, डिजिटल इंडिया और सेमीकंडक्टर मिशन में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

Hydrogen Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन प्रधानमंत्री मोदी के विजन का अहम हिस्सा है.

पीएम मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली 10-कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत के लिए रवाना किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे.

ट्रेन में पूजा-अर्चना के वायरल वीडियो पर मोहम्मद ज़ुबैर के सवालों के बाद नॉर्दर्न रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह निजी सैलून कोच की वैध बुकिंग थी. रेलवे के अनुसार, कोच नियमों के तहत बुक किया गया था और घटना से सुरक्षा या परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा...

वंदे भारत ट्रेन की बढ़ती मांग को देखते हुए अब इसके कोच 8 से बढ़ाकर 20 कर दिया गया हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को इस विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे और अंजी व चेनाब ब्रिज का निरीक्षण भी करेंगे.

बेंगलुरु के BEML टिप्पासांद्रा कैंपस में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाई-स्पीड रेल के लिए बनाए गए ‘आदित्य’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया.

भारतीय रेलवे ट्रैक के आधुनिकीकरण ने देश में तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद रेल नेटवर्क विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

भारतीय रेल मंत्रालय 76 बड़े स्टेशनों पर यात्री होल्डिंग एरिया बना रहा है. इसमें बैठने, पानी, शौचालय और सुरक्षा जैसी सुविधाएं होंगी. इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में यह जानकारी दी.

भारतीय रेलवे की स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ अब तक 3,103 किलोमीटर पर स्थापित हो चुकी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गति बढ़ाने और रेलवे संचालन को और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया.