Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Vande Bharat Train: झील तट पर दौड़ती नजर आई वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो

Vande Bharat Train: रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन का एक बेबद खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Vande-bharat-Ex

वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को लगातार सुविधा मुहैया करवाते रहता है. इसी कड़ी में रलवे आधुनिक सुविधाओं से लैस 100 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक से बनी वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहा है. देश की पहली वंदे भारत ट्रेन साल 2019 में दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलाई गई थी. लॉन्च होने के बाद से ही यह ट्रेन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. रेल मंत्रालय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में वंदे भारत ट्रेन का एक बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ट्रेन झील के किनारे और घाटी से गुजर रही है.

रेल मंत्री ने शेयर किया बेहद खूबसूरत वीडियो-

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि वंदे भारत तट और घाटी से गुजर रहा है. यह नजारा बेहद आकर्षक है. प्रकृति की खूबसूरती के बीच दौड़ता वंदे भारत देख हर कोई हैरान रह जाएगा. इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए रेल मंत्री ने लिखा कि तट के किनारे वंदे भारत ट्रेन! इस अवस्था को पहचानिए.

ये भी पढ़ें- “Atiq-Ashraf की एंबुलेंस को सीधे अस्पताल के अंदर क्यों नहीं लाया गया”, सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल, असद एनकाउंटर पर भी मांगी रिपोर्ट

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं-

इस खूबसूरत वीडियो के शेयर होते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, इस वीडियो को 24,000 से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं. रजनी नाम के एक यूजर ने लिखा कि ये भारत की खूबसूरती और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उदाहरण है. एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल के हावड़ा-पुरी रूट का है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये वीडियो हावड़ा-पुरी रूट का है. अभी तक अश्विनी वैष्णव ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह वीडियो किस रूट की वंदे भारत ट्रेन का है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest