Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Asian Games 2026

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में भारतीय एथलेटिक्स दल की शानदार सफलता पर धावक गुलवीर सिंह, शॉट पुटर मनप्रीत कौर और पोल वॉल्टर बारानिका इलांगोवन की जमकर सराहना की है. भारत ने शुक्रवार को ट्रैक एंड फील्ड में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए.

Asian Games 2026 में भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड मिल गया. हरियाणा के सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में 484.6 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ सोना जीता.

एशियन गेम्स 2026 में भारत की सीमा कुमारी ने जूते का सोल निकलने के बावजूद 10,000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया. छठे दिन भारत ने कुल 5 मेडल अपने नाम किए.

Asian Games 2026 में सतनाम सिंह और सलमान खान की भारतीय जोड़ी ने पुरुषों के डबल स्कल्स फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Asian Games 2026: भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. जीतने के बाद मीराबाई चानू ने कहा कि ये मेरे करियर का सबसे खास दिन है.

Asian Games 2026 में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में 198 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता. 28 साल बाद भारत को एशियन गेम्स वेटलिफ्टिंग में पदक मिला.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस जीत के साथ ही भारत ने कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर लिया है.

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और एमएमए (MMA) में 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीतकर कुल 6 मेडल कर लिए हैं. इसके अलावा टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को एक ही दिन में दो बार 3-0 से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की.

एशियन गेम्स 2026 में पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांकक्ष पाटिल की भारतीय पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल जीता.

Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार शुरुआत की है. भारत ने शूटिंग में अब तक तीन सिल्वर मेडल जीते हैं, जिनमें इलावेनिल वलारिवन के दो रजत और पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम का सिल्वर शामिल है.