Bharat Express DD Free Dish

एशियाई खेल 2026 में पुरुष शूटर टीम ने जीत सिल्वर, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; क्या बोले?

एशियन गेम्स 2026 में पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांकक्ष पाटिल की भारतीय पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल जीता.

Asian Games

जापान के ऐची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 से भारत के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल (टीम) स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम कर लिया है.

भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर पोस्ट साझा कर निशानेबाजों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

पार्थ, हिमांशु और रुद्रांकक्ष की त्रिमूर्ति का सिल्वर

भारत की ओर से पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांकक्ष बालासाहेब पाटिल की तिकड़ी ने राइफल स्पर्धा में अपनी सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया. भारतीय टीम ने कुल 1890.1 अंकों का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया और देश की झोली में एक और पदक डाल दिया. इस मुकाबले में चीन की टीम ने 1899.0 अंकों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई, क्या बोले?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवा निशानेबाजों की जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि पार्थ, हिमांशु और रुद्रांकक्ष की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है. अमित शाह ने कहा कि इन खिलाड़ियों की जीत ने तिरंगे को गर्व से और ऊंचा फहराने का अवसर दिया है. उन्होंने खिलाड़ियों को इसी जोश, लगन और कड़ी मेहनत के साथ आगे भी शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया.

शूटिंग टीम की धमाकेदार शुरुआत जारी

जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटिंग दल की शुरुआत बेहद शानदार रही है. पुरुषों से पहले भारत की महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने भी देश के लिए रजत पदक जीतकर अभियान की मजबूत शुरुआत की थी. शूटिंग रिंग में भारतीय निशानेबाजों का यह दबदबा आने वाले व्यक्तिगत और अन्य इवेंट्स के लिए पदक उम्मीदों को और बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़ें- प्यार का दर्दनाक अंत! रातभर ढूंढते रहे परिजन, सुबह खेत में जो दिखा… VIDEO देखकर कांप जाएगी रूह

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read