Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Assembly Election Result 2023: तीन राज्यों में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा… केशव प्रसाद मौर्य बोले- “कमल की आंधी है”

प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता स्वतंत्र देव सिंह ने भी शुरुआती रुझानों को देखते हुए भाजपा की ही सरकार बनने का दावा किया है और कहा है कि जनता के आशीर्वाद से हम सरकार बनाएंगे.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फोटो सोशल मीडिया)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Assembly Election Result 2023: रविवार को चार राज्यों में हुए विधान चुनाव को लेकर वोटों की काउंटिंग जारी है और नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे चल रही है. इस दौरान जहां भाजपा खेमे में उत्सव का माहौल है तो वहीं रुझानों के बीच इन तीनों ही राज्यों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी दौरान यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है, “कमल की आंधी है.” इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद किया है.

 

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का डंका बज रहा है.” एक अन्य पोस्ट में कहा है कि,” प्रधानमंत्री का नेतृत्व और बीजेपी की विचारधारा को विधानसभा चुनाव में समर्थन मिल रहा है.” इसी के साथ उन्होंने लिखा है, “कमल की आंधी है.” तो वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी ट्विटर (एक्स) पर एक पोस्ट शेयर की है और लिखा कि,”जनता जनार्दन जिंदाबाद, गरीब कल्याण योजनाएं जिंदाबाद, मोदी जी जिंदाबाद.”

 

शुरुआती रुझानों से भाजपा नेता गदगद

राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद भाजपा नेता गदगद हैं. इसी दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ओर से बयान भी सामने आ रहे हैं. प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता स्वतंत्र देव सिंह ने भी शुरुआती रुझानों को देखते हुए भाजपा की ही सरकार बनने का दावा किया है. इसी के साथ ये भी कहा है कि, मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक सभी राज्यों में जनता के आशीर्वाद से हम सरकार बनाएंगे. तो वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से भी बयान सामने आ रहा है और उन्होंने कहा कि, इस चुनाव में बहुमत के साथ जीतने जा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि, राजस्थान की जनता ने मुद्दों पर वोट किया है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हम सरकार बनाने जा रहे हैं.

पांच राज्यों में हुए थे विधानसभा चुनाव

मालूम हो कि, नवम्बर के महीने में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के नतीजे रविवार को आ जाएंगे तो वही मिजोरम के नतीजे 4 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital