पैसे का इंतजार करती रहीं दिल्ली की महिलाएं, सरकार ने दिया समिति का ‘झुनझुना’ : आतिशी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा आज 8 मार्च है—न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, सिर्फ़ 4 सदस्यीय कमिटी मिली। यानी खोदा पहाड़, निकली चुहिया.
मानहानि केस में संदीप दीक्षित की शिकायत पर 12 मार्च को कोर्ट में होगी सुनवाई
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा पूर्व सीएम आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 12 मार्च को सुनवाई करेगा. दीक्षित ने आरोप लगाया कि आप नेताओं ने भाजपा से करोड़ों रुपये लेने के झूठे आरोप लगाए थे.
आतिशी को बताया शूर्पणखा, केजरीवाल की रावण से की तुलना, बीजेपी विधायक ने दिया विवादित बयान
बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव ने आतिशी की तुलना शूर्पणखा से की, जिससे सियासी विवाद छिड़ गया. आप ने इसे अपमानजनक बताते हुए बीजेपी से माफी की मांग की. इससे पहले भी आतिशी पर विवादित बयान दिए गए हैं.
दिल्ली विधानसभा में हंगामा: AAP के सारे विधायक एक दिन के लिए निलंबित, पूर्व CM आतिशी ने जताया विरोध
दिल्ली विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन AAP के सभी 22 विधायकों को निलंबित कर दिया गया. हंगामा करने के कारण पूर्व सीएम आतिशी सहित सभी को एक दिन के लिए निलंबित किया गया है.
25 फरवरी को पक्के किए जाएंगे दिल्ली नगर निगम के 12 हजार कर्मचारी: आतिशी
आतिशी ने कहा कि यह नगर निगम में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने का अब तक का सबसे बड़ा निर्णय है. आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि उनकी पार्टी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है.
AAP विधायक आतिशी दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनी गईं, गोपाल राय की घोषणा
आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया. कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ने पार्टी के भीतर मजबूत स्थिति बनाई है और अब विपक्ष की भूमिका निभाएंगी.
दिल्ली हाई कोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और संजय सिंह को बड़ी राहत, कांग्रेस नेता की याचिका खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की सिविल मानहानि याचिका को खारिज किया, क्योंकि उन्होंने कोर्ट फीस जमा नहीं की थी. इससे पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और संजय सिंह को राहत मिली.
CM आतिशी को सेंशन कोर्ट से मिली राहत याचिका पर 3 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट करेगा सुनवाई
मानहानि के एक मामले में CM आतिशी के खिलाफ जारी समन को रद्द करने के सत्र अदालत के आदेश को शिकायतकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है
CM आतिशी और केजरीवाल को मानहानि मामले में मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार
दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आपराधिक मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत को कोर्ट ने बरकरार रखा है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में दायर पुनर्विचार याचिका पर 28 जनवरी को सुनवाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 28 जनवरी को अपना फैसला सुनाने का निर्णय लिया है.





