25 गोलियों के घाव के होम्योपैथी से इलाज के दावे पर हाईकोर्ट ने महिला की याचिका को किया खारिज, जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला की अविश्वसनीय शिकायत को खारिज करने के सत्र अदालत के फैसले को बरकरार रखा, जिसमें उसने दावा किया था कि बिना सर्जरी या अस्पताल गए होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाओं से उसके शरीर से 25 गोलियां अपने आप निकल गईं.





