भारतीय जेलों में 74% कैदी विचाराधीन, हजारों पांच साल से अधिक समय से बंद; सवाल- फैसले से पहले ही क्यों बीत रही जिंदगी?
देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके मामलों में अभी दोषसिद्धि नहीं हुई है. एनसीआरबी के 2023 के आंकड़ों के अनुसार, 10,392 विचाराधीन कैदी पांच साल से अधिक समय से जेल में बंद थे.







