Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bangladesh

5 अगस्त 2024 को शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया. सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा के बीच उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा.

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि जल्द ही अंतरिम सरकार का गठन होगा. राष्ट्रपति ने विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी छात्रों को रिहा करने का भी निर्देश दिया.

बैठक में आरक्षण विरोधी आंदोलन में मारे गए लोगों की याद में एक शोक प्रस्ताव भी पेश किया गया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

बांग्लादेश में अशांति के बीच बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है. बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर जाने वाली रेल सेवाएं, यात्री और मालवाहक दोनों सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. हम अंतरिम सरकार बनाएंगे.

सरकारी नौकरियों के लिए कोटा सिस्टम के खिलाफ बांग्लादेश में बीते जुलाई महीने से जारी विरोध प्रदर्शनों में अब तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है.

सरकारी नौकरियों के लिए कोटा सिस्टम के खिलाफ बांग्लादेश में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन पुलिस के साथ झड़प में रविवार को 98 लोगों की जान चली गई थी.

बांग्लादेश में महिला प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और देश के विभिन्न हिस्सों में सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच भीषण झड़पें हो रही हैं. आज वहां ढाका तक लंबा मार्च निकल रहा है.

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में रविवार को हुई हिंसा के बाद पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है. बता दें कि हिंसा में तकरीबन 100 लोगों की मौत हो गई है.