Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express LIVE news

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच अमेरिका ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी जारी की है. इस स्ट्रेटेजी में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है. साथ ही साउथ चाइना सी में चीन के खिलाफ अकेले मोर्चा संभालने के बजाए भारत और जापान जैसे देशों के साथ सहयोग करने के लिए भी कहा है.

पाकिस्तान में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पहले से अब और ताकतवर हो गए हैं. क्यों कि वर्तमान सरकार ने मुनीर को एक साथ चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ दोनों बना दिया है. इन दोनों पदों का कार्यकाल सीधे 5 साल का होगा. इस पद को लेकर राष्ट्रपति ने मंजूरी दी, लेकिन इसकी समरी पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भेजी थी.

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। कल 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई थी और आज भी 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने इसमें दखल देने से इनकार करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने को राज्य सरकार की जिम्मेदारी बताया है। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया है, जिस तारीख को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले में दखल देने से साफ मना कर दिया है।

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया। भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर मुहर लगी हैं। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है। भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आज शाम भारत पहुंच गये हैं. पुतिन अपने दौरे के दौरान करीब 30 घंटे भारत में रहेंगे. इस खास दौरे पर पुतिन लगभग 25 समझौतो पर साइन कर सकते हैं. पुतिन की इस यात्रा से जहां दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे, वहीं अंतरिक्ष से लेकर व्यापार तक के क्षेत्र में दोनों देशों की ताकत बढ़ेगी. पुतिन के भारत दौरे का जो शेड्यूल सामने आया है उसके मुताबिक वो 5 दिसंबर को सुबह 11:50 बजे हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मिलेंगे, जहां दोनों देशों के नेता 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे.

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हुई थी और आज इसका अंतिम दिन है। शुक्रवार सुबह 10 बजे RBI गवर्नर **संजय मल्होत्रा**, जो MPC के चेयरमैन भी हैं, मौद्रिक नीति का नतीजा घोषित करेंगे।...

वृंदावन के सुप्रसिद्ध एवं लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि वह राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित आमेर स्थित ताज होटल में 5 दिसंबर को विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Russian President Vladimir Putin भारत के दौरे पर आ रहे हैं. उनके दौरे को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस बीच हम आपको व्लादिमीर पुतिन की संपत्ति के बारे में बताएंगे साथ ही बताएंगे कि क्या है उनका शौक. तो चलिए जानते हैं आज के वीडियो में.

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों बड़े परिचालन संकट का सामना कर रही है। गुरुवार को एक बार फिर कंपनी ने 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों में ही इंडिगो 200 से अधिक फ्लाइटें रद्द कर चुकी है, जिसके कारण देशभर के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।