Bharat Express DD Free Dish

Bharat Express LIVE news

कांग्रेस से निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने कहा — “राज्य अध्यक्ष की तरफ़ से एक कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिनकी खुद कोई विश्वसनीयता नहीं है। मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जुड़ी हुई हूँ। हमारी भी कुछ शर्तें हैं, क्योंकि हम भ्रष्ट लोगों का समर्थन नहीं कर सकते। कांग्रेस पार्टी को कुछ लोग नुकसान पहुँचा रहे हैं।”

फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों सरकार सच बोलने के अभियान को बढ़ावा देने को लेकर अपने देश में नए मंत्रालय का गठन कर सकती है. इसको लेकर नाम भी सामने आ गया है इसका नाम ट्रूथ मिनिस्ट्री यानी कि सत्य मंत्रालय हो सकता है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसके संकेत देते हुए अपने एक भाषण में कहा कि हमारे देश में ये पता होना चाहिए कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? इसको लेकर मैक्रों का कहना है कि इस दौर में सच और झूठ को पहचानना कठिन हो गया है.

लोकसभा में सोमवार को उस समय तीखी नोकझोंक देखने को मिली जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी सदस्य की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। राजनाथ सिंह वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। ..

40 सेकंड के एक सीक्रेट वीडियो की वजह से अमेरिका के रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ की कुर्सी खतरे में आ गई है. व्हाइट हाउस के तमाम कोशिशों के बावजूद कहा जा रहा है कि पीटर हेगसेथ को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है. 45 साल के हेगसेथ इसी साल जनवरी में अमेरिका के रक्षा मंत्री नियुक्त हुए थे. अमेरिका में रक्षा मंत्री को सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस कहा जाता है. हेगसेथ को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है.

लोकसभा में वंदे मातरम् को लेकर बड़ी चर्चा की शुरुआत हुई, जिसकी अगुवाई स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम ने वंदे मातरम् को राष्ट्र का गौरव बताया और विपक्ष पर इस गीत के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक तापमान तेज हो गया है। इसी बीच भारत एक्सप्रेस संवाददाता कोमल शर्मा ने युवा पीढ़ी से खास बातचीत की और जाना कि आज के युवाओं की नजर में वंदे मातरम् विवाद की असली तस्वीर क्या है।

एशिया में जंग का 3 फ्रंट खुल गया है. जिसमें इस समय कुल 6 देश आमने-सामने हैं.और धीरे-धीरे इन देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. एक-दूसरे पर अटैक कर रहे हैं. हम बात करें पहले फ्रंट की तो इसमें दो मुस्लिम देश आमने-सामने हैं. जो भारत के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक दूसरे से उलझ रहे हैं. जहां पिछले महीने से दोनों एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं

पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से बड़ी साजिश की जा रही है. यहां रावलकोट में लश्कर के जेहादियो के लांच पैड बनाए जा रहे हैं. जहां ख़ुद लश्कर के POK में प्रवक्ता ने मरकज़ बनाने की बात कुबूल की है. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के लांच पैड तबाह किए थे. इसके बाद भी POK में मरकज़ की आड़ में आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के कई लांच पैड तैयार किए जा रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण रावलकोट के खैगला इलाके में एक इमारत बन रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने इंडिगो एयरलाइन संकट पर दायर जनहित याचिका (PIL) पर त्वरित दखल देने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियां पहले से कदम उठा रही हैं, इसलिए अभी अदालत का हस्तक्षेप उचित नहीं होगा।...

जिसका आप सबको इंतेजार था अब वो खत्म हो चुका है... क्योंकि टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 19 को मिल गया है विनर ... और इस सीजन के विनर है गौरव खन्ना... जी हां आज सलमान खान ने ऐलान किया की दर्शकों का प्यार और भारी वोट पाकर इस सीजन के विनर बने गौरव खन्ना.... बिग बॉस के घर में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स बचे थे, जिनमें गौरव खन्ना, अमल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल का नाम शामिल थे। बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले के टॉप-3 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे के रूप में मिले और चौथी फाइनलिस्ट तान्या मित्तल शो से बाहर हो गई हैं... फिनाले के लिए जब टॉप-2 कंटेस्टेंट्स बचें, तो लाइव वोटिंग 10 मिनट के लिए खोल दी गई... इसके बाद विजेता बने गौरव खन्ना... और इसका विनिंग प्राइस है 50 लाख रूपये जो अब गौरव खन्ना को मिल चुके हैं...

Bigg Boss Season 19 का धमाकेदार फिनाले आखिरकार खत्म हो गया और Gaurav Khanna ने अपने ज़बरदस्त गेमप्ले, स्मार्ट स्ट्रैटेजीज़ और दिल जीत लेने वाले अंदाज़ से BB Season 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली!