Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express

अमित शाह के अंडर पार्टी काफी तेजी से बदलाव की ओर बढ़ी और रिकॉर्ड हासिल करते हुए कार्यकर्ताओं के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई. 2014 से 2020 के दौरान अमित शाह के दो कार्यकाल के दौरान चुनावी विस्तार, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग और राज्य स्तर पर दबदबे के मामले में सबसे असरदार काल बताया जाता है. उन्हें भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पहचान का आर्किटेक्ट बताया गया. मौजूदा समय में जगत प्रकाश नड्डा पार्टी को लीड कर रहे हैं.

News Next 2025 Conference: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्‍द्र राय 'न्यूज नेक्स्ट 2025' में संबोधन देंगे. यह E4m की एनुएल कॉन्फ्रेंस है. यह कार्यक्रम 13 दिसंबर 2025 को होगा.

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन (BJP Leader Shahnawaz Hussain) के जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर उनके घर जाकर बधाई दी. इस अवसर पर शाहनवाज की पत्नी रेणु हुसैन भी मौजूद रहीं.

अमरोहा के मंडी धनौरा में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला और उसके पति को हिरासत में लिया है। दोनों पर भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप है। महिला ने पहले खुद को पश्चिम बंगाल की बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में पता चला कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है और नेपाल के रास्ते भारत आई थी। यह मामला सीमा हैदर केस जैसा दिख रहा है, क्योंकि दोनों मामलों में नेपाल रूट और बिना दस्तावेज़ प्रवेश जैसी समानताएँ सामने आई हैं। खुफिया एजेंसियाँ हर एंगल से जांच कर रही हैं।

भारत से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अमेरिका की यात्रा करती हैं, ताकि उनके बच्चे को जन्म लेते ही अमेरिकी नागरिकता मिल सके। इसी बढ़ती प्रवृत्ति पर अब अमेरिका ने सख्त रवैया अपनाते हुए भारत स्थित अपने दूतावास के जरिए नई चेतावनी जारी की है।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने राज्य की महिलाओं से कहा कि अगर वोटर लिस्ट की समीक्षा के दौरान उनके नाम हटाए जाएं तो वे लोग अपनी- अपनी रसोई में रखे सामानों के साथ तैयार रहें. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एसआईआर के दौरान डीएम के काम की निगरानी के लिए दिल्ली से बीजेपी समर्थक कई अधिकारियों को भेज रहे हैं

तुर्की के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. इसको लेकर दावा किया जा रहा था कि तुर्की अब इन रूसी मिसाइल सिस्टम को किसी तीसरे देश, खासकर भारत, को देने पर विचार कर रहा है. ऐसा इसलिए ताकि अमेरिका के साथ उसका तनाव कम हो जाए और वो दोबारा F-35 प्रोग्राम में लौट सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम अपने सरकारी आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर NDA के सभी सांसदों के लिए एक खास डिनर का आयोजन किया। यह भोजन केवल एक औपचारिक मिलन नहीं था—बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत, 202 सीटों के भव्य जनादेश, का जश्न भी था।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का भारत दौरा हाल में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसे भारत में एक तरह के जश्न की तरह सेलिब्रेट किया गया और दुनिया ने महसूस किया कि भारत–रूस की दोस्ती कितनी गहरी और बहुआयामी है। दोनों देशों का रिश्ता नया नहीं, बल्कि दशकों पुराना है। पुतिन इससे पहले भी कई बार भारत आ चुके हैं, लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात ने इस दौरे को खास बना दिया।

दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एक परिवार पिछले 16 घंटे से एयरपोर्ट पर ही फंसा हुआ है। परिवार ने भारत एक्सप्रेस के संवाददाता हिमांशु दुबे से बातचीत में बताया कि कल रात 7 बजे की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई, जिसके बाद उन्हें रात एयरपोर्ट पर ही गुज़ारनी पड़ी। उनका आरोप है कि एयरलाइन ने न रहने की व्यवस्था दी, न खाना। सिर्फ हल्का रिफ्रेशमेंट दिया गया। आज दोपहर 1 बजे की नई फ्लाइट भी समय पर उड़ेगी या नहीं ये भी नहीं पता...

Latest