Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express

पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से बड़ी साजिश की जा रही है. यहां रावलकोट में लश्कर के जेहादियो के लांच पैड बनाए जा रहे हैं. जहां ख़ुद लश्कर के POK में प्रवक्ता ने मरकज़ बनाने की बात कुबूल की है. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के लांच पैड तबाह किए थे. इसके बाद भी POK में मरकज़ की आड़ में आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के कई लांच पैड तैयार किए जा रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण रावलकोट के खैगला इलाके में एक इमारत बन रही है.

दिल्ली में हुए 'रंगप्रवेशम' कल्‍चरल प्रोग्राम में शाहनवाज हुसैन की बेटी आयरा हुसैन का 'रंगप्रवेशम' सिर्फ एक नृत्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और परिवार के गर्व का खूबसूरत संगम बन गया. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्‍द्र राय ने भी शिरकत की.

सुप्रीम कोर्ट ने इंडिगो एयरलाइन संकट पर दायर जनहित याचिका (PIL) पर त्वरित दखल देने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियां पहले से कदम उठा रही हैं, इसलिए अभी अदालत का हस्तक्षेप उचित नहीं होगा।...

जिसका आप सबको इंतेजार था अब वो खत्म हो चुका है... क्योंकि टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 19 को मिल गया है विनर ... और इस सीजन के विनर है गौरव खन्ना... जी हां आज सलमान खान ने ऐलान किया की दर्शकों का प्यार और भारी वोट पाकर इस सीजन के विनर बने गौरव खन्ना.... बिग बॉस के घर में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स बचे थे, जिनमें गौरव खन्ना, अमल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल का नाम शामिल थे। बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले के टॉप-3 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे के रूप में मिले और चौथी फाइनलिस्ट तान्या मित्तल शो से बाहर हो गई हैं... फिनाले के लिए जब टॉप-2 कंटेस्टेंट्स बचें, तो लाइव वोटिंग 10 मिनट के लिए खोल दी गई... इसके बाद विजेता बने गौरव खन्ना... और इसका विनिंग प्राइस है 50 लाख रूपये जो अब गौरव खन्ना को मिल चुके हैं...

Bigg Boss Season 19 का धमाकेदार फिनाले आखिरकार खत्म हो गया और Gaurav Khanna ने अपने ज़बरदस्त गेमप्ले, स्मार्ट स्ट्रैटेजीज़ और दिल जीत लेने वाले अंदाज़ से BB Season 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली!

दुनिया के तमाम बड़े देशों के पास सैन्य शक्ति काफी ताकतवर है. चाहे वो अमेरिका हो रूस हो चीन हो या भारत. इनकी सैन्य शक्ति में फाइटर जेट काफी अहम भूमिका निभाते हैं. इस वजह से आज के वक्त में एक पावरफुल फाइटर जेट जरूरत बन गया है. ये ऐसे हथियार है, जो हवा में मौजूद होकर किसी भी ठिकाने को तबाह कर सकते हैं. इस बीच अगर हम दुनिया के तीन सबसे ताकतवर फाइटर जेट की बात करें तो उसमें सबसे पहले नंबर पर नाम आता है रूस के Su-57 का. और दूसरे स्थान पर अमेरिका का F-35 और तीसरे पर चीन का J-20 ‘माइटी ड्रैगन’ है.

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू के एक बयान ने पंजाब की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में मुख्यमंत्री बनने के लिए कथित तौर पर “500 करोड़ रुपये के सूटकेस” की ज़रूरत पड़ती है। उनके इस आरोप ने न केवल विपक्ष को कांग्रेस पर हमला बोलने का मौका दिया, बल्कि पार्टी के अंदर भी असहमति और गुटबाजी की चर्चाओं को हवा दे दी है।...

दिल्ली-NCR इन दिनों खतरनाक स्तर के प्रदूषण से जूझ रहा है। राजधानी के अधिकतर इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। चारों तरफ फैले धुएं और धुंध के कारण लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण का स्तर लगातार 200 से 3छियासठ .... के बीच बना हुआ है, जिससे दिल्ली और आसपास के शहरों में रहने वाले लोग गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले एकदम नजदीक पहुंच चुका है। गौरव खन्ना-तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक ने इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। अब इन पांच कंटेस्टेंट्स में किसे विनर बनना चाहिए, जानें जनता की राय.

पाकिस्तान की रहने वाली **निकिता नागदेव** नाम की महिला का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं।...

Latest