Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express

पाकिस्तान से भारत आकर सुर्खियों में आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है उसकी नई घोषणा। सीमा ने अपने यूट्यूब चैनल ‘सीमा-सचिन’ पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वह सात महीने की गर्भवतीहै और डॉक्टरों के अनुसार वह फरवरी में अपने बच्चे को जन्म देगी। वीडियो में सीमा ने कहा कि “भगवान ने हमें दोबारा खुशी दी है और हमने इसे पूरे मन से स्वीकार किया है।”

नवादा में शादी के मंडप का एक वीडियो SOCIAL MEDIA पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा रस्मों के बीच मोबाइल पर फ्री फायर खेलता नजर आता है दूल्हे की इस हरकत पर लोग मजाक बना रहे हैं हालांकि वीडियो की सत्यता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। एक तरफ पंडित मंत्रोच्चार और रिश्तेदार शादी की रस्में निभा रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ दूल्हा मोबाइल में खोकर गेम में हेडशॉट मारने में व्यस्त दिखाई देता है...

सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है, जहाँ आम लोग भी कुछ ही घंटों में सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। कई चेहरे, जो कभी गुमनाम थे, इंटरनेट के ज़रिए घर-घर में पहचाने जाने लगे। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे ही स्टार्स की, जिनकी ज़िंदगी सोशल मीडिया ने रातों-रात बदल कर रख दी।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो महासंकट से जूझ रही है. क्रू की कमी और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के चलते इस एयरलाईन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सूत्रों का कहना है कि केवल 4 दिसंबर को ही बड़े एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 250 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई थी और 5 दिसंबर की सुबह भी कई उड़ानें प्रभावित रहीं. हजारों उड़ानें कैंसिल कर दी गईं. इस मामले में सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच अमेरिका ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी जारी की है. इस स्ट्रेटेजी में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है. साथ ही साउथ चाइना सी में चीन के खिलाफ अकेले मोर्चा संभालने के बजाए भारत और जापान जैसे देशों के साथ सहयोग करने के लिए भी कहा है.

पाकिस्तान में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पहले से अब और ताकतवर हो गए हैं. क्यों कि वर्तमान सरकार ने मुनीर को एक साथ चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ दोनों बना दिया है. इन दोनों पदों का कार्यकाल सीधे 5 साल का होगा. इस पद को लेकर राष्ट्रपति ने मंजूरी दी, लेकिन इसकी समरी पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भेजी थी.

इंडिगो संकट के चलते 6 दिसंबर 2025 को घरेलू विमान किराए में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। देश के व्यस्ततम रूट्स पर टिकट के दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं। दिल्ली–मुंबई जैसे लोकप्रिय मार्ग पर किराया 48 हजार रुपये तक पहुँच चुका है, जबकि अंडमान के लिए टिकट की कीमत 92 हजार रुपये तक दर्ज की गई है।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। कल 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई थी और आज भी 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।

AI दुनिया को बदल रहा है, लेकिन इंसानों की जगह नहीं लेगा. डॉ. रचना से Exclusive बातचीत में श्रुति खरबंदा ने बताया कि स्टेम शिक्षा से भारत आगे बढ़ेगा. महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है.

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया। भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर मुहर लगी हैं। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है। भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।

Latest