दिल्ली में जुटेगी देश की 100 ‘आइकॉनिक’ महिलाएं, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय करेंगे महिला शक्ति का सम्मान
Women Empowerment Awards: दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में 9 मई को '100 आइकॉनिक वुमेन ऑफ इंडिया 2026' का आयोजन होगा. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय और रितु शिवपुरी महिला शक्ति को सम्मानित करेंगे.
गाजियाबाद: भारत एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, धर्मांतरण मामले में पीड़िता को मिला इंसाफ; 16 के खिलाफ FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ भारत एक्सप्रेस की मुहिम रंग लाई है. लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता को आखिरकार पुलिस का साथ मिला और इस गंभीर मामले में संलिप्त 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
राष्ट्रकवि दिनकर की स्मृति में गूंजेगी ‘रश्मिरथी’ की हुंकार, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल
Rashmirathi The Epic of Social Justice: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी रचना 'रश्मिरथी' के 75 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली में एक भव्य बौद्धिक समागम होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी (CMD) और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
West Bengal Election 2026 : मतदान केंद्र से मतदाताओं ने कर दी नई सरकार की घोषणा
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में मतदान के दौरान ही जनता का रुझान साफ नजर आने लगा। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने खुलकर अपनी राय दी और संकेत मिल गए कि राज्य में किसकी सरकार बनने वाली है। लोगों में बदलाव की चाह और विकास के मुद्दों को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस बार का चुनाव सिर्फ वोट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनता ने अपने फैसले से नई सरकार की दिशा भी तय कर दी।देखिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता अतुल यादव की बंगाल के मतदाताओं से खास बातचीत।
West Bengal Election में Voting के दौरान बवाल, Suvendu Adhikari की प्रतिक्रिया |
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मतदान के समय कई जगहों से बवाल और तनाव की खबरें सामने आई हैं। कुछ मतदान केंद्रों पर झड़प और हंगामे की स्थिति बनी, जिससे माहौल गरमा गया। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और निष्पक्ष चुनाव की मांग की है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
गोरखपुर में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय का भव्य स्वागत, जनसमर्थन से गूंजा शहर
गोरखपुर में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय का भव्य स्वागत किया गया. शहर के गणमान्य लोगों और नागरिकों ने उत्साह के साथ अभिनंदन किया.
‘भारत फिल्म फेस्टिवल’ का 8 अप्रैल से ग्रेटर नोएडा में आगाज़, CMD उपेन्द्र राय समेत शिरकत करेंगी ये दिग्गज हस्तियाँ
Bharat Film Festival Event: ग्रेटर नोएडा में 8 अप्रैल से 'भारत फिल्म फेस्टिवल' शुरू हो रहा है. इसमें भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय 'भारत की बात सुनाता हूं' विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे.
भारत में 4 लाख की Alto, पाकिस्तान में 23 लाख से ज्यादा! जानिए क्या है इसका कारण
भारत में Maruti Suzuki Alto K10 एक बजट फ्रेंडली कार मानी जाती है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन यही कार पाकिस्तान में 20 से 30 लाख रुपये तक बिकती है। इस वीडियो में जानिए आखिर क्यों एक ही कार के दाम दोनों देशों में इतने अलग हैं। टैक्स, मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, इकोनॉमी और फीचर्स में फर्क इसकी बड़ी वजह हैं। भारत में जहां ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, वहीं पाकिस्तान में कम फीचर्स के बावजूद कीमत ज्यादा है। पूरी तुलना जानने के लिए वीडियो देखें।
Strait of Hormuz के पास किसने मार गिराया, F-15 Fighter Jet ?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग अब चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है. इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. वहीं, तेहरान की ओर से इसको लेकर जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है. इसी बीच इस समय की बड़ी खबर आ रही है जहां ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसीने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक फाइटर जेट को मार गिराया. अह इस दावे में कितनी सच्चाई है आइए बताते हैं आपको इस वीडियो के जरिए विस्तार से।
Navratri 2026 : छतरपुर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, सुनिए भक्तों ने क्या कुछ कहा
नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। नवरात्रि के इस खास मौके पर मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का रंग नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।







