पटना में बेकाबू थार ने मचाया तांडव, एक की मौत, कई घायल
Bihar News: पटना के दानापुर गोला रोड पर बेकाबू थार ने सड़क पर कहर बरपाया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग तमिलनाडु से बिहार लाया गया, 210 टन वजन, ऊंचाई 33 फीट; विराट रामायण मंदिर में स्थापित होगा
दुनिया का सबसे बड़ा 33 फीट का शिवलिंग तमिलनाडु से बिहार के गोपालगंज पहुंचा. 210 टन वजनी इस विशाल शिवलिंग की 17 जनवरी को विराट रामायण मंदिर में होगी स्थापना. इसके दर्शन के लिए शिवभक्तों का तांता लगा.
अब गरीबी नहीं बनेगी पढ़ाई की बाधा, बिहार में खुलेंगे मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल
बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार 'मॉडल आवासीय विद्यालय' योजना के जरिए ड्रॉपआउट बच्चों को वापस स्कूल लाने की तैयारी कर रही है. पहल के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को मुफ्त शिक्षा के साथ रहने और भोजन की सुविधा भी मिलेगी.
‘लड़की बिहार से ले आएंगे… 20-25 हजार में मिल जाती हैं’, कैबिनेट मंत्री के पति का आपत्तिजनक बयान, Video वायरल
Rekha Arya Husband Controversial Statement: रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का विवादित बयान वायरल, वीडियो में कहते दिखे- बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं. विपक्ष ने इसे महिलाओं का अपमान बताया.
साल के आखिरी दिन बिहार में सियासी भूचाल! जेडीयू का बड़ा संकेत, क्या है नीतीश की विरासत का राज?
Bihar Politics News: साल 2025 के आखिरी दिन पटना की सड़कों पर लगे एक पोस्टर ने बिहार की राजनीति में गर्माहट ला दी है. पोस्टर में नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत की तस्वीर और एक स्लोगन ने सबको चौंका दिया है. क्या यह महज एक पोस्टर है या नए साल में जेडीयू अपना 'उत्तराधिकारी' घोषित करने वाली है? दिग्गज नेताओं के बयानों ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है.
Jharkhand Politics: नगर निकाय चुनाव पर BJP-JMM आमने-सामने, क्या है पूरा मामला ?
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर कराने की बीजेपी की मांग को लेकर सियासत गरमा गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मांग का पुरजोर विरोध कर रहा है। आखिर JMM इस व्यवस्था के खिलाफ क्यों है और दलीय आधार पर चुनाव कराने में क्या दिक्कतें हैं? इन्हीं तमाम सवालों पर भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद ने JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय से खास बातचीत की। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने बीजेपी की मांग पर पार्टी का पक्ष और इसके पीछे के तर्क विस्तार से रखे...
कंस मामा निकला हत्यारा! भांजे को बोटी-बोटी काटकर तालाब में फेंका, वजह जानकर कांप जाएगी रूह
Bhagalpur Murder Case: भागलपुर में एक मामा ने अपने ही सगे भांजे की ना सिर्फ हत्या कर दी, बल्कि उसे बोटी-बोटी काटकर पोखर में फेंक दिया. इस संबंध में पुलिस ने आरोपी मामा सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
‘साइलेंट किलर’ बनी बोरसी: नवादा में गैस से नाना-नाती की मौत, बंद कमरे में दम घुटने से 3 गंभीर
Tragety in Nawada: ठंडों में बोरसी यानी अंगूठी में आम तोर पर सभी लोग हाथ सेकते हैं लेकिन नवादा में यह बोरसी एक परिवार पर मौत बनकर सामने आई है. यहां नाना और नाती की मौत हो गई है. वहीं 3 लोग अस्पताल में भर्ती हो गए हैं.
लाल गलियारे में ‘सफेद झंडा’! मुंगेर में 3-3 लाख के इनामी नक्सलियों ने DGP के सामने डाले हथियार
Munger News: मुंगेर में तीन इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में 3-3 लाख रुपये के इनामी नक्सली नारायण कोड़ा और बहादुर कोड़ा सहित तीन नक्सली शामिल हैं. इन नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस के सामने सरेंडर किया है.
Bihar में आलू की फसल पर ठण्ड की मार, किसानों को हुआ भारी नुकसान, देखिए Ground Report
बिहार में घना कोहरा और कड़ाके की ठण्ड अब किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पटना जिले के सोन तटवर्ती इलाकों में आलू की खेती करने वाले किसान इस समय भारी नुकसान झेल रहे हैं। पाले और अत्यधिक ठण्ड के कारण खेतों में लगे आलू के पौधों के पत्ते पीले पड़ गए हैं और फसल की बढ़वार रुक गई है। आलू का आकार सामान्य से छोटा रह गया है, जिससे उत्पादन और मुनाफे दोनों पर असर पड़ा है। यह इलाका आलू की नकदी खेती के लिए जाना जाता है, लेकिन मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।





