Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Crime

Nawada Theft Case: नवादा के राजेंद्र नगर में बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए. इस दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद अकेली महिला से बदसलूकी की और केस वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

Bihar Crime: खगड़िया में कफन और अंतिम संस्कार के पैसे न होने के कारण एक लाचार पत्नी तीन दिनों तक पति के शव के पास बैठी मदद का इंतजार करती रही. इंसानियत को झकझोर देने वाली इस त्रासदी ने समाज और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

बिहार के दरभंगा के डरहार गांव में 8 दिनों के भीतर दो अजीबोगरीब डकैती की घटनाएं सामने आई हैं. यहां बदमाशों ने लाखों की लूटपाट के साथ-साथ घर की महिलाओं और एक नाबालिग बच्ची के बाल काट दिए.

बिहार के नवादा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव जलाने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने हत्या और सबूत मिटाने के दोष में दोनों पर जुर्माना भी लगाया और इसे गंभीर अपराध करार दिया...

नवादा के सिरदला में धनारजय नदी किनारे बालू में दबी एक महिला की लाश मिली है. कुत्तों द्वारा बालू खोदने पर प्रमिला देवी का शव बरामद हुआ. मायके पक्ष ने पति शंकर समेत 4 लोगों पर प्रताड़ना और हत्या कर लाश छिपाने का आरोप लगाया है.

बिहार के बांका में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अमरपुर के बलिया गांव में स्कॉर्पियो सवार शूटरों ने गुंजन सिंह और सीटू सिंह नाम के दो युवकों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की तफ्तीश में जुटी है.

West Champaran baby murder case: बिहार के पश्चिम चंपारण के बड़का गांव में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी छह महीने की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद महिला ने खुद पर भी हमला किया। पुलिस मानसिक स्थिति और पूरे मामले की जांच कर रही है.

यूपी STF ने सहारनपुर में मुठभेड़ के दौरान 1.25 लाख रुपये के इनामी अपराधी लल्लन सिंह को मार गिराया. लल्लन सिंह पर यूपी और बिहार में लूट, डकैती और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामले दर्ज थे...

Aurangabad child kidnapping case: बिहार के औरंगाबाद में वट सावित्री के दिन लापता हुए बच्चे की तलाश के दौरान पुलिस ने 4 साल पहले मंदिर से चोरी किए गए शिवा पांडे को भी बरामद कर लिया. आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा किया कि संतान न होने की वजह से उसने मंदिर से बच्चे का अपहरण किया था और उसे अपने बेटे की तरह पाल रही थी.

पटना के मुसल्लेपुर हाट में बिजली कटने के दौरान अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मसाला कारोबारी पिंटू साव की गोली मारकर हत्या कर दी. गंभीर हालत में उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

Latest