Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Crime

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती ने सबको चौंका दिया था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड जेल में बंद अपराधी सुबोध सिंह है, जिसने सलाखों के पीछे से ही लूट का पूरा खाका तैयार किया और अपने गुर्गों से वारदात को अंजाम दिलवाया.

बिहार के नवादा में दहेज लोभियों ने 30 वर्षीय खुशबू कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने भाई को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी. पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में कार्यपालक पदाधिकारी की मौत हो गई और सभापति गंभीर रूप से घायल हैं. वारदात के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी रामधनी यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया.

पटना के बाढ़ में अंधविश्वास के चलते अंजलि देवी नामक महिला पर 'डायन' होने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला किया गया. 8-10 लोगों की भीड़ ने उसे तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई.

भागलपुर के खंजरपुर इलाके में NEET की तैयारी कर रही अररिया की छात्रा श्रृष्टि सिंह उर्फ लाडो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

बिहार के बेगूसराय जिले में मारपीट और धमकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए महिला को जान से मारने की धमकी देता दिखाई दे रहा है.आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Darbhanga Rape Murder Case: बिहार के दरभंगा में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या. आरोपी विकास महतो गिरफ्तार. प्रदर्शनकारियों का हंगामा, एसडीएम घायल.

NEET Student Rape Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमय मौत ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है. फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन समेत 11 लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं.

Bihar News: पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अपराधी अब भी राज्य में बचे हैं, उन्हें तीन महीने के भीतर बाहर कर दिया जाएगा.

Bihar News: बेगूसराय जिले में दो दिनों के भीतर दो हत्याओं से सनसनी फैल गई है. वीरपुर थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद शहजाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि इससे पहले जदयू नेता नीलेश कुमार को अपराधियों ने घर में घुसकर मार डाला.

Latest