Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

bihar news

बिहार के बेगूसराय में पिछले 24 घंटे खून से सने रहे. ₹1.5 लाख के लिए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव गड्ढे में फेंका गया, तो दूसरी तरफ एक बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम का बचपन छीन लिया. पढ़ें जिले की दो बड़ी और दर्दनाक खबरें.

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद में पुलिस चिता से लाश उठाकर ले गई. मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी. जिसके बाद पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ी.

Rabri Devi House Shifting: पटना में राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर देर रात हलचल नजर आई. पिकअप वैन में सामान शिफ्ट किया गया. माना जा रहा है कि अब परिवार महुआ बाग में नया ठिकाना बना सकता है. आइये जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

बिहार में अपराधियों के मन से कानून का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इसकी एक बानगी पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में देखने को मिली. यहां के पंडारक थाना इलाके में बदमाशों ने महज 300 रुपये के मामूली विवाद में एक दुकानदार के ऊपर गोलियां बरसा दीं.

Bihar News: पटना में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अपराधी अब भी राज्य में बचे हैं, उन्हें तीन महीने के भीतर बाहर कर दिया जाएगा.

Bihar Supaul Lesbian Marriage: सुपौल के त्रिवेणीगंज में एक ऐसी शादी हुई जिसने सबको चौंका दिया. न बैंड, न बाजा, और न ही कोई दूल्हा. इंस्टाग्राम पर मिलीं दो सहेलियों ने लड़कों को रिजेक्ट कर एक-दूसरे को ही जीवनसाथी चुन लिया. मंदिर के सन्नाटे में, पारंपरिक हवन कुंड की जगह 'गैस चूल्हे' के फेरे लेकर कसमें खाईं.

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया धीरे-धीरे स्पष्ट होती नजर आ रही है। जिलों में रायशुमारी पूरी होने के बाद संभावित नामों की सूची लेकर केंद्रीय नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चयन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूरे घटनाक्रम को लेकर भारत एक्सप्रेस के संवाददाता मधुकर आनंद ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर बावरी से बातचीत की, जिसमें संगठनात्मक तैयारियों और अध्यक्ष चयन को लेकर अहम संकेत मिले।

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के दौरान राजनीति का एक अलग और चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। स्वागत के लिए पहुंचे अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ताओं ने खुलकर “जय श्री राम” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे राम के वंशज हैं और इन नारों को बोलने में उन्हें कोई संकोच नहीं है। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार ने ऐसे ही दर्जनों कार्यकर्ताओं से बातचीत की, जिन्होंने इसे आस्था और राष्ट्रभक्ति से जुड़ा विषय बताया। यह दृश्य राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है...

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण का मुद्दा सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी दलित नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर बावरी ने हेमंत सरकार पर दलितों के साथ अन्याय का आरोप लगाया है। अमर बावरी का कहना है कि नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर सरकार की नीति दलित विरोधी है। भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। इस मुद्दे पर बीजेपी ने आंदोलन का संकेत भी दिया है.

पटना में बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में महिला शक्ति का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में करीब 90 फीसदी महिलाएं थीं, जो पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने नेता के स्वागत में जुटी नजर आईं। महिला मोर्चा की मजबूत मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि पार्टी संगठन में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। मौके से भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार ने ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए महिला कार्यकर्ताओं के उत्साह और राजनीतिक संदेश को करीब से दिखाया...