Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BJP government

केंद्र सरकार 2026-27 का आम बजट 1 फरवरी को पेश करेगी, जिसके लिए संसद का सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर बजट और हर फैसला सोच-समझकर लिया जाता है.

राहुल गांधी ने केंद्र और राज्यों की बीजेपी सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार आम आदमी के लिए तबाही बन चुकी है.

संसद से पारित होकर कानून बन चुके ‘विकसित भारत जी राम जी’ बिल को लेकर सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष का आरोप है कि यह कानून ग्रामीण रोजगार की गारंटी को कमजोर करता है.

उत्तर प्रदेश में चुनावी कामकाज के दौरान बीएलओ पर बढ़ते काम के बोझ और तनाव ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। कई बीएलओ भारी दबाव के कारण जान गंवा रहे हैं या नौकरी छोड़ने पर मजबूर हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर अव्यवहारिक एसआईआर लक्ष्यों को थोपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह काम अब मानसिक प्रताड़ना बन चुका है। अखिलेश ने मृतक बीएलओ के परिवारों को पार्टी फंड से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। सवाल यह है—क्या सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देगी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने 15,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए, तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर साइक्लोथॉन अभियान की बुकलेट भेंट की. शाह ने अभियान की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी को 27% आरक्षण के विरोध में दायर याचिका खारिज किए जाने को कांग्रेस ने अपनी बड़ी जीत बताया है. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि भाजपा सरकार ने फैसला लागू नहीं किया, तो वह ओबीसी समुदाय के साथ सड़क पर आंदोलन करेगी.

सीएम योगी ने आगरा में 635 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यूपी बीमारू राज्य से देश की नंबर दो अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकास कार्य जारी रहेंगे.

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने की योजना के संबंध में बड़ी घोषणा की है.

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में पसमांदा मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को 15% से अधिक वोट देकर सरकार बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया है.