Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP News

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को संसद भवन परिसर में कमरा नंबर-4 मिल गया है, जो अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे राजनीतिक विरासत से जुड़ा है.

राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों से प्रेरित आज का भारत गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल चुका है.

नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर बलिया में अटल बिहारी वाजपेयी की याद में आयोजित कार्यक्रम सियासी मंच में बदल गया. सांसद जगदंबिका पाल ने कविताओं के बीच राहुल गांधी पर तीखे तंज कसते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नामरूप में फर्टिलाइजर यूनिट का उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस पर असम और नॉर्थ-ईस्ट के विकास का विरोध करने का आरोप लगाया.

उत्तर प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। 13 दिसंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी, जबकि 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े लखनऊ पहुंचेंगे। प्रदेश के करीब 400 प्रांतीय परिषद सदस्य मतदान करेंगे। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ऐसा चेहरा चुन सकती है, जो संगठन और सरकार के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर सके।

Bihar News: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि 'मां दुर्गा कपूत को कभी आशीर्वाद नहीं देती'. उन्होंने बिहार चुनाव में नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में जीत की उम्मीद जताई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 सितंबर को भावनगर का दौरा करेंगे. इस दौरान शहर में डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो और जवाहर मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन होगा. पीएम मोदी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 साल 132 दिन तक लगातार सेवा कर राज्य में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया है. इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इसे 'युग परिवर्तन' बताते हुए कहा कि योगी जी का नेतृत्व राज्य को भय, भ्रम और अराजकता से निकालकर विकास, विश्वास और वैभव की ओर ले गया है.

ईद के मौके पर केंद्र की मोदी सरकार गरीब मुस्लिम परिवार के लोगों को खास तोहफा देने वाली है. सौगात ए मोदी नाम से केंद्र सरकार ने योजना की शुरुआत की है.

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के बीच भाजपा ने प्रदेश संगठन में अहम बदलाव की घोषणा की है. पार्टी आलाकमान ने शनिवार को पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त क‍िया.