Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP

Amit Shah Congratulates PM Modi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश गुलामी की मानसिकता से मुक्त हुआ, आत्मनिर्भर बना और वैश्विक मंच पर नई पहचान स्थापित की.

Swachh Bharat Mission Ambala: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अंबाला में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय आंदोलन बताते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की.

Narendra Modi longest serving Prime Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे, जिससे जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छूट जाएगा. भाजपा नेताओं केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और जगदंबिका पाल ने इसे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए मोदी के नेतृत्व की सराहना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए इसे विकास, विश्वास और जनकल्याण का दौर बताया.

TMC Political Crisis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में ऐतिहासिक विभाजन होने की आशंका है. 20 लोकसभा सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को अलग गुट बनाने का पत्र सौंपा गया है. वहीं सीआईडी के रडार पर अभिषेक बनर्जी आ गए हैं. जानिए टीएमसी की टूट का पूरा सियासी गणित

तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी कलह के बीच महुआ मोइत्रा ने सांसद यूसुफ पठान पर निशाना साधा है. वहीं, कई सांसदों के बागी गुट में शामिल होने की चर्चाओं ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Nishikant Dubey On Black Day 7 Jun: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 7 जून 1974 को भारतीय इतिहास का 'काला अध्याय' बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 'बैलेंस ऑफ पेमेंट' समझौते पर साइन करके देश को अमेरिका का आर्थिक गुलाम बना दिया. वहीं कांग्रेस ने इसे इतिहास से छेड़छाड़ बताया है.

Jharkhand Rajya Sabha election: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 6 नामांकन पत्र बिक चुके हैं. JMM ने बैजनाथ राम को टिकट दिया है, जबकि परिमल नाथवानी और आंध्र प्रदेश से वी. विजयसाईं रेड्डी ने पर्चा खरीद कर रोमांच बढ़ा दिया है. जानिए 28 वोटों के जादुई आंकड़े का पूरा गणित

TMC Crisis After West Bengal Polls: पश्चिम बंगाल TMC में ऐतिहासिक फूट होने की आशंका है. काकोली घोष दस्तीदार के इस्तीफे के बाद टीएमसी के करीब 18 से 20 लोकसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की खबर है. 8 जून को स्पीकर से कर सकते हैं मुलाकात. पढ़ें सियासी समीकरण

K Annamalai New Party: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा देकर नए राजनीतिक आंदोलन 'इधु नम्म इयक्कम' (Kalam School of Ideology) का एलान किया है. महज 24 घंटे में 13 लाख से अधिक लोग जुड़े है. जानें 2031 चुनाव का पूरा गणित।