Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आतंकी वाले बयान के बाद देश की राजनीति में बवाल मच गया है.

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के कुल्टी स्थित विक्टोरिया वेस्ट स्कूल ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के कुल्टी में जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर हमला बोला है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. सियासी बवाल बढ़ा तो देने लगे सफाई.

बांकुरा (बिष्णुपुर) में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने पहुंचे. लोगों ने भाजपा के समर्थन में उत्साह जताते हुए कहा कि वे ममता बनर्जी सरकार के कथित अत्याचारों को खत्म करने के लिए भाजपा को वोट देंगे.

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया. सरकार को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला और विपक्ष ने इसका विरोध किया. अब बीजेपी इस मुद्दे को चुनावी नैरेटिव बनाने में जुटी है.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा नेता सी.पी. जोशी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस कानून को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। सी.पी. जोशी के मुताबिक यह अधिनियम देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करेगा और उन्हें बराबरी का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसको लेकर देखिए हमारे संवाददाता राजीव तिवारी की सी पी जोशी से खास बातचीत।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान शुरू हुई सियासत अब खुलकर बयानबाजी में बदल गई है. सपा नेता अखिलेश यादव की टिप्पणी के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी तीखा पलटवार किया है.

संसद के विशेष सत्र में आज (शुक्रवार) महिला आरक्षण, परिसीमन समेत तीन अहम विधेयकों पर वोटिंग होने जा रही है, जिस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है. सरकार इन विधेयकों को ऐतिहासिक कदम बता रही है, जबकि विपक्ष समय और मंशा पर सवाल उठा रहा है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोप लगाया है कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर उनकी गाड़ियों की जांच की जा रही है.