Bharat Express DD Free Dish

BJP

पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने साफ किया है कि अगर अधीर रंजन चौधरी चुनाव लड़ने के लिए तैयार होते हैं, तो वही पार्टी के मुख्य चेहरे होंगे.

Dr Rajeshwar Singh BJP: सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) जैसे संवैधानिक विषय पर इन दलों का रवैया यह दिखाता है कि इनके लिए देश का हित नहीं, बल्कि वोट-बैंक की राजनीति सबसे ऊपर है.

India-US Trade Deal को लेकर भारतीय राजनीति में नई हलचल देखने को मिली है. बीजेपी ने इसे देश के आर्थिक विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने वाला कदम बताया है, जबकि विपक्ष की प्रतिक्रियाएँ मिली-जुली रही हैं. कुछ विपक्षी दलों ने इसे देशहित में सही कदम माना, वहीं कुछ ने सरकार की नीति पर सवाल उठाए. इस बहस ने संसद और राजनीतिक गलियारों में चर्चा को तेज कर दिया है, और ये स्पष्ट संकेत देता है कि व्यापार समझौतों और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक रिश्तों को लेकर राजनीतिक दृष्टिकोण अलग-अलग हो सकते हैं. इस समझौते पर आगे भी राजनीतिक और आर्थिक बहस जारी रहने की संभावना है।

Rahul Gandhi On Kotdwar Case: 'मेरा नाम मोहम्मद दीपक है' कहने वाले दीपक कुमार की राहुल गांधी ने तारीफ की है. 'बाबा' शब्द पर हुए विवाद में राहुल ने BJP-RSS को घेरा. पढ़ें क्या है पूरा मामला?

BJP के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामले को लेकर कहा कि यह बयान कोई अलग-थलग बयान नहीं है, बल्कि यह बार-बार दोहराया जाने वाला पैटर्न है, जो भारत के मध्यकालीन अतीत से जुड़ी घटनाओं को साफ-सुथरा दिखाने की कोशिश को दिखाता है.

महोबा में बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने सड़क व पानी की समस्याओं को लेकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय गोवा दौरे पर संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. दौरे का फोकस बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद है.

तमिलनाडु में डीएमके–कांग्रेस गठबंधन की खींचतान पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस को “डूबते जहाज” बताते हुए डीएमके को उससे दूरी बनाने की सलाह दी.

हापुड़ के बक्सर गांव में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए भेदभाव-निरोधक कानून के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. स्थानीय लोगों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर लगाकर सरकार के इस कदम का विरोध किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा-एनडीए के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत की है. रोड शो और नेताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने शहर में विकास, पारदर्शी शासन और मछुआरों के कल्याण पर जोर दिया.