Bharat Express DD Free Dish

BJP

31 जनवरी की डेडलाइन जैसे-जैसे करीब आ रही है, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर किसानों की परेशानी और सियासी घमासान दोनों तेज होते जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस की मनरेगा योजना को भ्रष्टाचार का गढ़ बताते हुए कहा कि यह योजना अपने उद्देश्य में पूरी तरह विफल रही.

कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी और गौतम गंभीर की तारीफ के बाद सियासत गरमा गई है. भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने थरूर के बयान का स्वागत करते हुए बंगाल पुलिस, आई-पैक और राजद पर भी तीखा हमला किया हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में गीता प्रेस की 'कल्याण' पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन किया. उन्होंने कहा- सनातन की रक्षा शोर से नहीं, शास्त्र और तर्क से होती है. हनुमान प्रसाद पोद्दार के योगदान और भारतीय संस्कृति पर विस्तार से पढ़ें.

BJP President Nitin Nabin First Decisions: पद संभालते ही नितिन नबीन ने विनोद तावड़े को केरल और राम माधव को बेंगलुरु चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने कई और नेताओं की नियुक्ति की है.

भारतीय जनता पार्टी में बड़ा बदलाव का आगाज हो गया है. बिहार के वरिष्ठ नेता और मंत्री नितिन नबीन ने अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभाला है.

भारतीय जनता पार्टी में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है. लंबे इंतजार और कयासों के बाद बिहार से आने वाले युवा तुर्क और 5 बार के विधायक नितिन नबीन को आधिकारिक तौर पर बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया. इसके साथ ही नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.

Nitin Nabin BJP President News: बीजेपी ने बिहार के बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन को अपना 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है. नितिन नबीन ने अध्यक्ष पद संभालते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को सर्वोच्च पद तक पहुंचाने का अवसर दिया है. उन्होंने इसे अपने जीवन का बड़ा सम्मान बताया.

PM Modi On Nitin Nabin BJP President: पीएम मोदी ने बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया और उन्हें अपना 'बॉस' बताया है. पीएम ने उन्हें 'मिलेनियल' नेता कहते हुए एनडीए को संभालने की जिम्मेदारी भी दी.

Nitin Nabin BJP President News: नितिन नबीन को औपचारिक रूप से बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया. पीएम मोदी ने माला पहनाकर स्वागत किया. जानें उनका राजनीतिक सफर