Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP

पिछले 11 वर्षों में भारत ने सहकारी और वित्तीय संघवाद को मजबूत किया है. नीति आयोग, वित्त आयोग, जीएसटी परिषद और केंद्र-राज्य सहयोग के माध्यम से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया, पिछड़े जिलों का विकास हुआ और अनेक कल्याणकारी योजनाएं सफल हुईं.

नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई. 550 विद्वानों ने विचार-विमर्श किया. नड्डा बोले— मोदी सरकार का ‘सबका साथ, सबका विकास’ अंत्योदय दर्शन को साकार कर रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में थे. यहां उन्होंने कहा— ममता बनर्जी ने बंगाल को घुसपैठ और अत्याचार की भूमि बना दिया है. जनता आगामी चुनाव में टीएमसी को सबक सिखाएगी.

गोवा के मंत्री गोविंद गावडे ने आदिवासी कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. गावडे ने कार्यक्रम के आयोजन और आदिवासी भवन के निर्माण में देरी पर भी सवाल उठाए हैं.

BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता सरकार को घेरा। SIT रिपोर्ट में TMC नेताओं की भूमिका और पुलिस की निष्क्रियता का खुलासा, ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की.

MP Minister Vijay Shah on Colonel Sofia qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह ने माफी भी मांगी है. लेकिन देश में अभी खूब विरोध हो रहा है.

पहलगाम में आंतकी हमले के बाद मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए. जिसमें सिंधु जल संधि भी शामिल है, जो फिलहाल निलंबित है. भाजपा विधायक ने कहा- पाकिस्‍तान घुटने के बल भारत के सामने गिड़गिड़ा रहा है.

संबित पात्रा ने बताया, "ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में सैन्य और गैर-सैन्य दोनों तरह की रणनीतियां शामिल हैं. गैर-सैन्य रणनीति के तहत, 1960 में स्थापित सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया गया.

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत-पाक सीजफायर हमारी सैन्य विजय है. सेना के ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी अड्डे और 4 एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट किए गए, जिससे पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया.

नोएडा में आयोजित 'एक देश, एक चुनाव' विषयक प्रबुद्ध समागम में भाजपा नेता सुनील बंसल ने बताया कि कैसे यह विचार लोकतंत्र को सशक्त, व्यय-कुशल और पर्यावरण-संवेदनशील बना सकता है.