Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के महायुति गठबंधन की जीत के बाद जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे. उनका संबोधन आप यहां देख सकते हैं.

रामवीर ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चांद बाबू, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मोहम्मद वरीश और बहुजन समाज पार्टी के रफतुल्लाह के खिलाफ जीत हासिल की.

पश्चिम बंगाल की छह सीटों सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर बीते 13 नवंबर को मतदान हुआ था. सीएम ममता बनर्जी ने जीत पर खुशी जाहिर की है.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं. इंडी अलायंस में शामिल सपा मुखिया अखिलेश यादव को करारा झटका लगा है, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपाई चेहरे खुशी से गदगद हो रहे हैं.

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने अकेले ही पूरे महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की संयुक्त सीटों की संख्या से भी ज्यादा सीटें हासिल कर ली हैं. भाजपा का स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा रहा.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले 2.5 सालों में महायुति द्वारा किए गए कामों को मंजूरी दी है.

कैलाश गहलोत ने बीते 17 नवंबर को दिल्ली के परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और अगले दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे.

यतींद्र सिद्दारमैया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "मानवता के इन विरोधियों को समझना चाहिए कि हिंदुत्व मानवता की आत्मा का प्रतीक है, विनाश की भावना नहीं.

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दो चरण में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले गए, अब 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. आज शाम को मतदान संपन्‍न होने के साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं.

महाराष्ट्र में 5 साल की सियासी उठापटक के बाद आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ. अब लोगों की निगाहें चुनाव परिणाम पर हैं. लोगों के मन में सवाल है कि क्या BJP के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन दोबारा सरकार बना पाएगा या कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी की सरकार में वापसी होगी?