अब AI खुद पहचानेगा दुश्मन के बंकर! 52 नए मिलिट्री सैटेलाइट्स की वो खूबियां, जिनसे कांप उठेंगे पड़ोसी देश
भारत ने अंतरिक्ष में अपनी सुरक्षा ताकत को नई ऊंचाई देने का फैसला किया है. ‘स्पेस-बेस्ड सर्विलांस फेज-3’ मिशन के तहत 2029 तक 52 एडवांस मिलिट्री सैटेलाइट्स लॉन्च किए जाएंगे, जो AI, इंफ्रारेड और रडार तकनीक से लैस होंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस हिरासत से लापता 5 रोहिंग्या शरणार्थियों को राहत देने से फिलहाल किया इनकार, केंद्र सरकार को नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस हिरासत से लापता 5 रोहिंग्या शरणार्थियों को राहत देने से फिलहाल इनकार किया. कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
Durga Drone Squadron तैयार, अब महिलाएं करेंगी बॉर्डर की निगरानी
ग्वालियर के टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहां पहली बार महिला ड्रोन स्क्वाड्रन को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसे नाम दिया गया है — ‘दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन’। सीमा सुरक्षा में महिला शक्ति और तकनीकी दक्षता का संगम अब बॉर्डर पर दुर्गा वाहिनी संभालेगी अपने हाथों में सुरक्षा की कमान। ग्वालियर के टेकनपुर स्थित BSF अकादमी में महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी (IPS) की प्रेरणा से यह पहल शुरू की गई है। यहाँ स्कूल ऑफ ड्रोन वॉरफेयर (SDLW) में महिला जवानों को उन्नत ड्रोन ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। महिला जवानों का यह विशेष दल “दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन” कहलाएगा, जो तकनीक के ज़रिए सीमाओं की निगरानी को नई दिशा देगा..
पंजाब बॉर्डर पर दो अलग-अलग घटनाओं में बीएसएफ का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर गिरफ्तार और ड्रोन बरामद
पंजाब सीमा पर BSF को बड़ी सफलता मिली है. तरनतारन में दो तस्करों को पकड़ा गया और 610 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जो ड्रोन से गिराई गई थी. वहीं फिरोजपुर से DJI Mavic 3 Classic ड्रोन बरामद हुआ. बीएसएफ का यह ऑपरेशन सीमा पार से नशा तस्करी की साजिशों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है.
भारत-बांग्लादेश सीमा पर अब भी 864.482 किमी क्षेत्र में बाड़ लगाने का कार्य अधूरा, नित्यानंद राय ने लोकसभा में दी जानकारी
भारत-बांग्लादेश सीमा पर अब तक 3,232 किमी बाड़ लगाई जा चुकी है, लेकिन 864 किमी क्षेत्र अब भी असुरक्षित है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि भूमि अधिग्रहण, प्राकृतिक बाधाएं और BGB की आपत्तियों के कारण यह कार्य प्रभावित हो रहा है.
भारत-बांग्लादेश डीजी-स्तरीय सीमा वार्ता 17-20 फरवरी 2025 को आयोजित होगी
भारत और बांग्लादेश के बीच डीजी-स्तरीय सीमा वार्ता 17 से 20 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। बैठक में सीमा सुरक्षा, तस्करी, अवैध घुसपैठ, और आपसी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी





