Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BPSC

BPSC Protest: Khan Sir पर आरोप है कि उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पर पेपर लीक का आरोप लगाते हुए परीक्षा दोबारा कराने की मांग पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन को ‘उकसाया’ है.

सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाले खान सर ने कभी भी अपने असली नाम का खुलासा नहीं किया था लेकिन बीपीएससी की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस में उनके असली नाम का खुलासा हो गया है.

प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में पेपर लीक होने के आरोपों के बाद उसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं. सोमवार को उनकी भूख हड़ताल का पांचवां दिन था.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री से इस बात को भी कहा है कि ऐसे पुलिस अधिकारी जो ऐसे कार्यों में संलिप्त पाए जाते हैं, उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए."

प्रशांत किशोर ने छात्रों की एक कमेटी बनाने और धरना जारी रखने की बात कही. साथ ही सरकार को दो दिन का समय देने की वकालत की

बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों ने कोचिंग संचालकों खान सर और रहमान सर पर आंदोलन को राजनीतिक बनाने का आरोप लगाया, जबकि प्रशांत किशोर ने छात्रों के संघर्ष का समर्थन किया.

13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था.

बीपीएससी परीक्षार्थियों के हंगामे को संभालने के लिए जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे थे. अधिकारी छात्रों को समझा रहे थे, तभी पटना के डीएम ने आपा खोते हुए हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में से एक छात्र को थप्पड़ मार दिया.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को निंदनीय बताया है. उन्होंने कहा कि यह सरकार के अहंकार और अफसरशाही के तानाशाही का प्रतीक है.