Bharat Express DD Free Dish

Breaking News India

पश्चिम बंगाल के Asansol में लाउडस्पीकर नियम को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए और भीड़ उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी और अतिरिक्त बल तैनात किया गया। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 15 साल तक सत्ता पर काबिज रही Mamata Banerjee की पार्टी (TMC) को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा—“मैं हारी नहीं हूं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी।” अब सवाल यही है कि अगर कोई मुख्यमंत्री इस्तीफा देने से इनकार कर दे, तो आगे क्या होता है? क्या वो पद पर बनी रह सकती हैं, या सिस्टम उन्हें हटाने का रास्ता खुद बना लेता है...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मतदान के समय कई जगहों से बवाल और तनाव की खबरें सामने आई हैं। कुछ मतदान केंद्रों पर झड़प और हंगामे की स्थिति बनी, जिससे माहौल गरमा गया। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और निष्पक्ष चुनाव की मांग की है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर तेज रफ्तार थार से 5 लोगों को कुचलने का आरोप है। हादसे में घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। आरोप है कि गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी और सायरन का इस्तेमाल किया जा रहा था। पीड़ितों का कहना है कि अब तक कोई मदद नहीं मिली। वहीं, पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है, जिससे मामला और गरमा गया है।

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर संसद में जोरदार बहस जारी है। इसी बीच बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के आरोपों पर तीखा जवाब दिया है। कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता हैं और वे लोकतंत्र को खत्म नहीं कर सकते। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरकार की सराहना की। वहीं परिसीमन को लेकर भी उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है और आने वाले दिनों में यह बहस और तेज हो सकती है।

ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी पर “बी टीम” होने का आरोप लगाते हुए राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। प्रत्याशी का कहना है कि राज्य की मौजूदा राजनीति में जनता के असली मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है और सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए फैसले लिए जा रहे हैं। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। देखिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता अतुल यादव की उनसे खास बातचीत।

PM Modi का Karnataka के Mandya में हुआ Grand Welcome, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे प्रधानमंत्री Narendra Modi आज कर्नाटक के दौरे पर हैं, जहां मांड्या में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रमों और जनसभाओं के जरिए कर्नाटक में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। मांड्या में उमड़ी भीड़ ने इस दौरे को और भी खास बना दिया।

पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर कांग्रेस नेता ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने धर्म के नाम पर होने वाले कथित बंटवारे और राजनीतिक इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार राज्य में कई बार धार्मिक भावनाओं को राजनीति से जोड़कर माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है।सुनिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता अतुल यादव की कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से ये खास बातचीत।

बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस की आपत्तियों पर फटकार लगाई है. लिस्ट से बाहर किए गए लाखों लोगों के दावों और आपत्तियों के मामलों की जांच के लिए अपीलेट ट्रिब्यूनल को चुनाव आयोग ट्रेनिंग दे रहा है, जिसका टीएमसी ने विरोध किया है.

पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण दुनिया भर में संकट गहराता जा रहा है। देश में भी इसे लेकर लोगों में पैनिक फैल रहा है. हालांकि सरकार की ओर से परेशान न होने और स्थिति कंट्रोल में होने की बात कही गई है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है. पीएम मोदी शुक्रवार शाम को पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी जंग को लेकर मुख्यमंत्रियों से बात करने वाले हैं. पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से ये बातचीत शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली है.