Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

breaking news

बंगाल में जबसे सत्ता परिवर्तन हुआ है तबसे राजनतिक बयान देखने को मिल रहे हैं। अब भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने TMC और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि यदि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां जारी रहीं तो भविष्य में TMC का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप के बाद वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. 4.9 तीव्रता के इस आफ्टरशॉक ने पहले से प्रभावित इलाकों में दहशत बढ़ा दी है.

Narela open drain accident; दिल्ली के नरेला सेक्टर A-5 में खुले नाले में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाले को तुरंत ढकने की मांग की है.

Malerkotla house theft case: मलेरकोटला के गुलशन इकबाल कॉलोनी में एक नामी एडवोकेट के घर चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली. घटना के समय परिवार मोहर्रम कार्यक्रम में गया हुआ था, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि भरत ने आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि पुलिस का दावा अलग है। बढ़ते जनाक्रोश और राजनीतिक दबाव के बीच सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। आखिर सच क्या है? जानिए इस रिपोर्ट में।

Delhi Murder Case: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में 40 वर्षीय हृदेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश का एंगल मान रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

Prayagraj triple murder case: प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिलने से हड़कंप मच गया।पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है और मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है.

Ghaziabad MMG Hospital News: गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में बीपी चेक कराने आई एक युवती ने अचानक चाकू निकालकर हंगामा कर दिया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती को काबू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Rampur viral video: रामपुर के शाहजादनगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो स्टेटस लगाने पर एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज और पीएम मोदी की तस्वीर जलाने का दावा है, साइबर सेल जांच में जुटी है.

Raisinghnagar murder case: श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में पंचर के पैसे को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर चालक ने दुकानदार बलजीत सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है, जबकि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.